फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Crisis teams set up in Delhi, London: UK Parliament told after plane crash

Plane Crash: 'दिल्ली और लंदन में गठित की गईं संकट प्रबंधन टीमें', ब्रिटिश विदेश मंत्री ने संसद में दी जानकारी

Thu, 12 Jun 2025 08:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 12 Jun 2025 08:40 PM IST
सार

Plane Crash: ब्रिटेन ने एयर इंडिया की उड़ान-171 की दुर्घटना के बाद दिल्ली और लंदन में संकट प्रबंधन टीमें बनाई हैं। ये टीमें दोनों देशों में प्रभावित नागरिकों के परिवारों को समर्थन देंगी। ब्रिटिश संसद और प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने हादसे पर दुख जताया है।

विज्ञापन
Crisis teams set up in Delhi, London: UK Parliament told after plane crash
बिट्रेन संसद - फोटो : freepik

विस्तार

ब्रिटेन ने एयर इंडिया की उड़ान-171 की दुर्घटना होने के बाद नई दिल्ली और लंदन में संकट प्रबंधन टीमें गठित की हैं, जो प्रभावितों के परिवारों का समर्थन करेंगी। ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने डेविड लैमी ने संसद में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


लैमी ने हाउस ऑफ कॉमन्स में एक बयान में कहा कि विमान में ब्रिटिश नागरिक भी शामिल थे। विमान 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा था। हालांकि, मंत्री ने संसद में ब्रिटिश यात्रियों की सटीक संख्या नहीं बताई। लेकिन कई रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान में 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल थे। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, मेरे विचार और मुझे पूरा भरोसा है कि इस सदन के सभी सदस्यों की संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जो इस दुखद हादसे से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन का विदेश मंत्रालय स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर ब्रिटिश नागरिकों और उनके परिवारों की मदद कर रहा है और इसके लिए दिल्ली और लंदन दोनों जगह संकट प्रबंधन टीमें सक्रिय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: हॉस्टल के डाइनिंग एरिया से टकराया एयर इंडिया का विमान, कई मेडिकल छात्रों की मौत की खबर

संसद की कार्यवाही की शुरुआत करते हुए हाउस ऑफ कॉमन्स की नेता लूसी पॉवेल ने इस हादसे की जानकारी दी और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा, यह एक दुखद हादसा है। हम सभी यात्रियों के परिवारों और उनके समुदायों के साथ अपनी संवेदनाएं साझा करते हैं। सरकार भारत और ब्रिटेन में प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करेगी। 

इसके बाद सभी दलों के सांसदों ने इस हादसे पर दुख जताया और समर्थन व्यक्त किया। लेबर पार्टी के सांसद जीवन संधेर ने कहा, भारत और ब्रिटन में जिन परिवारों को इस हादसे ने प्रभावित किया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं है। मैं उन लोगों की स्थिति की कल्पना भी नहीं कर सकता। मैं सरकार की ओर से दी जा रही मदद की सराहना करता हूं। 

गुजराती मूल के निर्दलीय सांसद शौकत आदम ने भी घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, एक गुजराती मूल के व्यक्ति और ऐसे निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधि होने के नाते जहां बड़ी संख्या में गुजराती रहते हैं, मैं इस खबर से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। पूरे सदन की तरह, मैं भी किसी अच्छे समाचार की उम्मीद करता हूं। 


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में विजय रूपाणी का निधन, बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे पूर्व मुख्यमंत्री

इससे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी भारत के साथ एकजुटता जताते हुए बयान जारी किया। उन्होंने कहा, अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान के हादसे का शिकार होना बेहद दुखद है। इसमें कई ब्रिटिश नागरिक सवार थे। मैं लगातार जानकारी प्राप्त कर रहा हूं और मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं। 

विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद शिवानी राजा ने कहा कि वह इस घटना से पूरी तरह स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा, यह वास्तव में दिल तोड़ने वाली स्थिति है और मैं इसे बहुत करीब से देख रही हूं। मेरी टीम और मैं यह पता लगा रहे हैं कि हम किस तरह मदद कर सकते हैं। मैं यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और उनके परिवारों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रही हूं। वह लीस्टर के गुजराती बहुल क्षेत्र से सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed