फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19 World Updates 30 lakh confirmed cases globally russia has more patients than china

संक्रमित 30 लाख के पार, रूस में चीन से अधिक मरीज, विश्व में दो लाख से अधिक लोग गंवा चुके हैं जान

Tue, 28 Apr 2020 06:32 AM IST
Rajeev Rai न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 28 Apr 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
Covid19 World Updates 30 lakh confirmed cases globally russia has more patients than china
Coronavirus in World Live Updates - फोटो : PTI

कोरोना वायरस संक्रमण की पिछले 24 घंटों में गिरती संख्या के बीच इसका अब तक का कुल आंकड़ा 30 लाख को पार कर गया है। दुनिया में इस महामारी से अब तक कुल 2,09,243 लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका समेत सर्वाधिक प्रभावित देशों में मृतक संख्या गिरी है लेकिन रूस में संक्रमण के मामले अब चीन से भी ज्यादा हो गए हैं। यहां एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले दर्ज हुए। 

विज्ञापन


सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने बताया कि कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में कुल 6,198 मामले दर्ज हुए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 87,147 हो गई। यह संख्या चीन के आधिकारिक संक्रमित मामलों (84,500) से अधिक है। मॉस्को में 1 मई तक के लिए लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। इसके बाद चरणबद्ध ढंग से प्रतिबंध हटाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, पूरे विश्व में अब तक कुल 30,29,746 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं जिनमें से सिर्फ 9,00,334 लोग ही स्वस्थ हो पाए हैं। पिछले तीन दिनों से कम होती संख्या के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भी लग रहा है कि संक्रमण का सबसे बुरा दौर बीत चुका है। बता दें कि अमेरिका में 9,95,288 संक्रमित हैं जबकि 56,139 की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका : फार्मेसी की दुकानों पर जांच
अमेरिका में कोरोना के केंद्र न्यूयॉर्क के गवर्नर ने कहा है कि वहां की फार्मेसी दुकानों को कोरोना परीक्षण की अनुमति दे दी गई है। गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने कहा, लगभग 5,000 फार्मेसी में टेस्टिंग हो सकेगी और लक्ष्य है कि प्रतिदिन 40,000 परीक्षण कराए जाएं। न्यूयॉर्क में अब तक 22,612 की मौत हुई है।

जापान : यात्रा प्रतिबंध सूची में 14 और देश शामिल
जापान के पीएम शिंजो आबे ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए रूस, पेरू व सऊदी समेत 14 और देशों को यात्रा प्रतिबंध सूची में शामिल किया गया है। आबे ने कहा कि जापान में पहले ही 70 से ज्यादा देशों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू है। जबकि शेष दुनिया के लिए वीजा रद्द कर दिए गए हैं। देश में 13,385 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और अब तक 364 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान : संक्रमण के मामले 13 हजार पार
इस्लामाबाद। देश में कोरोना के मामले 13,328 हो गए हैं। सोमवार को 12 और मौतें हुई। मृतक संख्या 281 हो गई है। 

खास टोपी से सामाजिक दूरी का पालन...
चीन धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है। करीब तीन महीने तक घर पर रहने के बाद सोमवार को शंघाई व बीजिंग में कुछ एहतियातों के साथ बच्चे स्कूल गए। मास्क के साथ खास टोपी से सामाजिक दूरी का भी पालन कर रहे हैं। बीजिंग में स्कूल गेट पर हर बच्चे के शरीर का तापमान चेक किया जाता है। यह एप किसी व्यक्ति के संक्रमित होने की संभावना बताता है।  

वुहान हुआ कोरोना से मुक्त  
चीन का वुहान कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। यहां कोविड-19 से संक्रमित आखिरी मरीज को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनएचसीके प्रवक्ता मी फेंग ने कहा, डेंग नाम के 77 वर्षीय बुजुर्ग की दूसरी बार कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

बांग्लादेश : नमाज के बाद कोरोना संक्रमित पाया गया मौलवी
मगुरा जिले के अडडांगा गांव की मस्जिद में रमजान के दौरान नमाज अदा कराने वाले मौलवी के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मौलवी ने शनिवार को नमाज की अगुवाई की थी। इसके एक दिन बाद संक्रमित पाए गए। नमाज में शामिल 20-25 लोगों की सूची बना उनकी जांच की जा रही है।

आरोप...
इमरान गरीबों का वेतन काटकर अमीरों को पहुंचा रहे लाभ. लंदन ब्रिटेन में रहने वाले पाकिस्तानी प्रवासियों ने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया कि वह गरीबों के वेतन में कटौती कर अमीरों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही। प्रवासियों ने यह बात तब कही है जब इमरान कोविड-19 की आड़ में दुनियाभर के देशों से आर्थिक मदद मांग रहे हैं। 

नसीहत...
बदनाम करने की गलती सुधारे अमेरिका दुनियाभर में कोविड-19 फैलाने का आरोप झेल रहे चीन ने कहा, अमेरिका ने महामारी को लेकर बीजिंग को बदनाम करने के लिए गलत प्रचार किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, अमेरिका को गलती सुधारनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed