फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19, US supports india and assists for 59 lakh dollar

Corona in world: कोविड-19 महामारी से जंग में साथ आया अमेरिका, भारत को दी 59 लाख डॉलर की मदद

Sat, 18 Apr 2020 08:45 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Apr 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
Covid19, US supports india and assists for 59 lakh dollar
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप(फाइल फोटो ) - फोटो : PMO India

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अमेरिका ने भारत की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अमेरिका ने कोविड-19 के प्रसार को धीमा करने के लिए भारत को स्वास्थ्य सहायता के रूप में 59 लाख डॉलर (करीब 4.51 अरब रुपये) की राशि दी है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत इस राशि का इस्तेमाल बीमारी के प्रसार को कम करने के साथ आपातकालीन तैयारी और महामारी की प्रतिक्रिया के खिलाफ तंत्र को जुटाने के लिए भी कर सकेगा। कोरोना वायरस से निपटने के लिए की गई कोशिशों का जिक्र करते हुए अमेरिका ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में अमेरिका ने भारत को करीब 2.8 अरब डॉलर की मदद दी है, जिसमें से 1.4 अरब से ज्यादा स्वास्थ्य सहायता के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय और अमेरिकी एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट ने अब आपातकालीन स्वास्थ्य, मानवीय और आर्थिक सहायता के लिए 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा की मदद की प्रतिबद्धता जताई है। दक्षिण एशिया में अमेरिका ने कोरोना से लड़ने के लिए अफगानिस्तान को 80 लाख डॉलर, बांग्लादेश को 96 लाख, भूटान को 50 लाख, नेपाल को 18 लाख डॉलर की सहायता दी है।

सिख संगठन ने 10 लाख को कराया मुफ्त भोजन

अमेरिका स्थित एक गैर-लाभकारी सिख संगठन ने कहा है कि उसने कोरोना वायरस महामारी के दौरान दुनिया भर के आधा दर्जन से अधिक देशों में अब तक दस लाख से अधिक लोगों को मुफ्त भोजन कराया है। यूनाइटेड सिख संगठन ने कहा कि उसने भारत, ब्रिटेन, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और कनाडा सहित कई देशों में दस लाख से अधिक लोगों को यह मदद दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed