फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19, US FDA approves Moderna and Johnson Johnson booster shots, says yes to vaccine mixing

कोरोना हारेगा: टीकाकरण के क्षेत्र में बड़ी सफलता, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के बूस्टर को FDA ने दी मंजूरी

Thu, 21 Oct 2021 08:16 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 21 Oct 2021 08:16 AM IST
सार

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बुधवार को मॉडर्ना इंक(Moderna) और जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson and johnson) कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज को मान्यता दे दी। 

विज्ञापन
Covid19, US FDA approves Moderna and Johnson Johnson booster shots, says yes to vaccine mixing
मॉडर्ना वैक्सीन - फोटो : social media

विस्तार

टीकाकरण के क्षेत्र में वैज्ञानिकों को एक और बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बुधवार को मॉडर्ना इंक(Moderna) और जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson and johnson) कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज को मान्यता दे दी। एफडीए के अनुसार इस बूस्टर डोज को तीसरी खुराक के रूप में लेना होगा। इसके अलावा एफडीए ने  मिक्स-एंड-मैच बूस्टर डोज को भी मंजूरी दे दी है। यह बूस्टर डोज किसी भी टीके की पहली खुराक के बाद दी जा सकेगी।

विज्ञापन


मिक्स एंड मैच के परीक्षण में एंटीबॉडी का स्तर 76 गुना पाया गया
विशेषज्ञों ने बताया कि मिक्स एंड मैच के परीक्षण के दौरान जिन लोगों ने जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वाली वैक्सीन ली थी और उन्हें बूस्टर डोज के रूप में मॉडर्ना की वैक्सीन लगाई गई थी, ऐसे लोगों के शरीर में 15 दिन के अंदर एंटीबॉडी का स्तर 76 गुना बढ़ गया। जबकि जॉनसन एंड जॉनसन को बूस्टर डोज के रूप में लेने वालों में एंडीबॉडी मात्र चार गुना ही बढ़ी है।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने उठाए सवाल
हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि भले ही मिक्स-एंड-मैच वैक्सीनेशन के परिणाम आशाजनक दिखाई दे रहे हों, लेकिन बड़े स्तर पर इसे लागू करने के लिए इसकी प्रभावशीलता की जांच के लिए और भी अध्ययन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडर्ना के टीके मैसेंजर आरएनए पर आधारित
अध्ययन के अनुसार मॉडर्ना के टीके मैसेंजर आरएनए पर आधारित हैं जबकि जॉनसन और जॉनसन के टीके वायरल वेक्टर तकनीक का उपयोग करते हैं। वहीं इस दावे के बाद अब अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी इस सप्ताह के अंत में मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के टीकों के बूस्टर शॉट के गुणों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed