{"_id":"5e9a7c748ebc3e6feb3e9f61","slug":"covid19-in-sweden-crown-princess-of-sweden-enters-battle-against-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19 in sweden: स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस कोरोना के खिलाफ जंग में उतरीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid-19 in sweden: स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस कोरोना के खिलाफ जंग में उतरीं
Sat, 18 Apr 2020 09:35 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस सोफिया
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस सोफिया कोविड-19 के खिलाफ जंग में उतरी हैं। यह पहला मौका है जब शाही परिवार के किसी सदस्य ने स्वास्थ्य सेवाओं में हिस्सा लिया है। प्रिंसेस सोफिया ने स्टॉकहोम हॉस्पिटल में वैश्विक महामारी के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। उनकी इस पहल की चर्चा दुनियाभर में हो रही है और उन्हें लाखों लोगों की दुआएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
35 वर्षीय प्रिंसेस सोफिया ने सोफियाहेम्मेट अस्पताल से नर्सिंग का कोर्स किया था। वे अब इस अस्पताल की मानद अध्यक्ष भी हैं। प्रिंसेस अब स्टॉकहोम अस्पताल में सेवाएं देंगी। हालांकि वे मरीजों का इलाज नहीं करेंगी। वे फ्रंटलाइन स्टाफ की मदद करेंगी और गैर मेडिकल चुनौतियों में काम करेंगी। शाही परिवार के अधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर प्रिंसेस सोफिया के इस नेक काम का एलान किया गया।
विज्ञापन