{"_id":"63b773dafcce9959ba58dd5d","slug":"covid-patients-are-being-treated-on-wheelchairs-by-applying-oxygen-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: चीन में ऑक्सीजन लगवा कर व्हीलचेयर पर इलाज करा रहे कोविड के मरीज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: चीन में ऑक्सीजन लगवा कर व्हीलचेयर पर इलाज करा रहे कोविड के मरीज
Fri, 06 Jan 2023 06:35 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:35 AM IST
सार
कई बार कहने के बाद चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को अस्पतालों में भर्ती नए कोरोना मरीजों का आंकड़ा उपलब्ध कराया है
विज्ञापन
कोरोना सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में कोविड-19 से हालात बेकाबू हो गए हैं। आलम यह है कि लगातार बढ़ते मामलों की वजह से राजधानी बीजिंग के अस्पताल में बिस्तरों का टोटा पड़ गया है। इसके कारण कोरोना के गंभीर मरीजों को कॉरिडोर में ही स्ट्रेचर व व्हीलचेयर पर इलाज करवाना पड़ रहा है। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। चीन ने कई बार कहने के बाद बृहस्पतिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को अस्पतालों में भर्ती नए कोरोना मरीजों का आंकड़ा उपलब्ध कराया है। इसके मुताबिक, चीन में एक जनवरी को समाप्त सप्ताह में 22,416 नए कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, जबकि पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 15,161 था। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में 29,000 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
वियतनाम : दो उपप्रधानमंत्री मतदान के बाद पद से हटाए
वियतनाम की विधायी संस्था नेशनल असेंबली ने बृहस्पतिवार को मतदान के जरिये दो उप प्रधानमंत्रियों को उनके पदों से हटा दिया। फाम बिन्ह मिन्ह और वु डक डैम को हटाने के संसद के फैसले का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है, लेकिन यह कदम ऐसे समय में आया है, जब कम्युनिस्ट शासित देश भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर रहा है।
कॉल सेंटर घोटाले में भारतीय को 29 महीने की सजा
कॉल सेंटर घोटाले में शामिल होने के आरोप में एक भारतीय नागरिक को 29 महीने के कारावास की सजा सुनाई गई है। मोइन इदरीशभाई पिंजारा ने 30 नवंबर को अपना गुनाह कबूल कर लिया था। सजा पूरी होने के बाद उसे निष्कासित किया जा सकता है। पिंजारा दिसंबर 2019 और जुलाई 2020 के बीच एक भारत आधारित कॉल सेंटर घोटाले में शामिल था। ये कॉलर अमेरिका में लोगों को फोन करके अलग-अलग बहाने से पैसे ठगा करते थे।
विज्ञापन
वेटिकन सिटी: बेनेडिक्ट 16 को अंतिम विदाई
पोप बेनेडिक्ट 16 का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया। पोप फ्रांसिस सेवा की अध्यक्षता करने के लिए व्हीलचेयर पर पहुंचे। दुनियाभर के पादरी, कुछ देशों के राष्ट्राध्यक्ष और हजारों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। गत शनिवार को वेटिकन सिटी में बेनेडिक्ट का निधन हो गया था। वह 600 वर्ष में इस्तीफा देने वाले पहले पोप थे।