फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid hit Chinese city in wartime control mode 8000 quarantined Reports

चीन में फिर से क्लस्टर संक्रमण, कोरोना कर सकता है दूसरा बड़ा हमला, आठ हजार लोग क्वारंटीन

Sun, 17 May 2020 02:56 AM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 17 May 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
Covid hit Chinese city in wartime control mode 8000 quarantined Reports
corona sample - फोटो : PTI

चीन के पूर्वोत्तर के एक शहर में रहने वाले करीब आठ हजार लोगों को कोविड-19 के क्लस्टर संक्रमण के बाद क्वारंटीन कर दिया गया है। उत्तर-पूर्व चीन के जिलिन प्रांत के शहर शूलान में एक कपड़े धोने वाली महिला के संक्रमित होने और उसके जरिए 11 अन्य लोगों में संक्रमण फैलने के मद्देनजर ऐसा किया गया है। वहां के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इस मामले ने कोरोना के कारण होने वाले जोखिम को निम्न से बढ़ाकर मध्यम कर दिया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिलिन में चार मामलों की पुष्टि हुई है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया है कि शुक्रवार तक प्रांत में कुल 121 स्थानीय लोग संक्रमित थे। जिनमें से एक की मौत हुई और 92 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


शूलान शहर में पुष्टि किए गए मामलों के चलते न्यूक्लिक एसिड परीक्षण के दायरे को विस्तार दे दिया गया है। गुरुवार से शुक्रवार तक जिलिन में 13,166 लोगों के न्यूक्लिक एसिड के नमूने एकत्र किए गए और 6,195 परीक्षण किए गए हैं। बता दें कि बीते दिनों में चीन में कोविड-19 के मामलों की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन नए क्लस्टर संक्रमणों ने संक्रमण की दूसरी लहर की आशंकाओं को हवा दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि चीन में 15 मई को कोविड-19 के आठ नए मामलों की सूचना मिली है। वुहान शहर में बड़े पैमाने पर लोगों की जांच शुरू हुई है, जहां से यह प्रकोप शुरू हुआ था। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि शुक्रवार को सामने आए कोविड-19 के आठ नए पुष्ट मामलों में से छह ऐसे लोग हैं, जो बाहर से आए हुए हैं।


वुहान शहर के अधिकारियों ने कहा कि आठ अप्रैल के बाद पहली बार क्लस्टर संक्रमण के कारण सभी निवासियों का कोरोना वायरस का परीक्षण किया जा रहा है। शहर से लॉकडाउन को हटा दिया गया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि कतार में खड़े कई लोग ने सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिखे और ना ही वहां किसी अधिकारी ने इस बात के लिए जोर डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed