फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19 vaccine: Cambodian Prime Minister Hun Sen asks India for vaccine help

कंबोडिया के प्रधानमंत्री ने मांगी भारत से कोरोना वैक्सीन, जानिए अब तक किन देशों ने लगाई मदद की गुहार

Tue, 19 Jan 2021 12:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नोम पेन्ह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नोम पेन्ह Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 19 Jan 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 vaccine: Cambodian Prime Minister Hun Sen asks India for vaccine help
Cambodian Prime Minister Hun Sen

भारत में निर्मित दो कोविड वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दिए जाने के बाद 16 जनवरी को देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। वहीं कई देशों ने भारत से कोविड वैक्सीन भेजने की मांग की है। वहीं अब कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने भारत से कोरोना वैक्सीन भेजने की अपील की है। कंबोडिया की मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

विज्ञापन

बता दें कि चीन ने 10 लाख कोविड वैक्सीन कंबोडिया भेजी हैं, इसके बावजूद कंबोडिया के प्रधानमंत्री  ने भारत से वैक्सीन भेजने की मांग की है।

इन देशों ने मांगी भारतीय वैक्सीन
भारतीय वैक्सीन मांगने वाले देशों में नेपाल, भूटान, मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, ब्राजील, श्रीलंका, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, फिलीपींस, इंडोनेशिया, वियतनाम, मोरक्को, सऊदी अरब और मंगोलिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कई देश भारत सरकार से कोरोना वैक्सीन की तत्काल सप्लाई करने की मांग कर रहे हैं। भारत ने अपने पड़ोसी देशों की मदद से इनकार नहीं किया है। भारत सरकार अपने पड़ोसी देशों भूटान, अफगानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव, मॉरीशस और बांग्लादेश को वैक्सीन की एक करोड़ डोज देने को लेकर विचार कर रही है। ये वैक्सीन निश्चित आयु वर्ग के लोगों पर प्राथमिकता के आधार पर नियंत्रित इस्तेमाल के लिए दी जाएंगी। केंद्र सरकार वैक्सीन की सप्लाई की योजना पर काम कर रही है।


सूत्रों के अनुसार, 45 लाख कोवैक्सीन के डोज में से 8 लाख डोज भारत की ओर से मॉरिशस , फिलिपींस और म्यांमार को भेजी जाएंगी। भारत इस महामारी में न केवल अपने पड़ोसियों की मदद करना चाहता है बल्कि मानवता धर्म को भी बखूबी निभाने की इच्छा रखता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed