फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   COVID 19 vaccination drive is moving slowly in Latin America tourist are visiting USA for one shot Corona vaccine

उपाय: लैटिन देशों में जल्दी नहीं मिल रही कोरोना की वैक्सीन, अमेरिका जाकर टीका लगवा रहे लोग

Tue, 11 May 2021 05:22 PM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 11 May 2021 05:22 PM IST
सार

इन दिनों लैटिन अमेरिका से फ्लोरिडा के तट पर आने वाले सैकड़ों पर्यटकों की भीड़ दिखाई पड़ रही है। यह पर्यटकों कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए फ्लोरिडा पहुंच रहे हैं।
 

विज्ञापन
COVID 19 vaccination drive is moving slowly in Latin America tourist are visiting USA for one shot Corona vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay.com

विस्तार

दुनिया के सभी देश अभी भी कोरोना संक्रमण के प्रकोप से जूझ रहे हैं। कई देशों ने इस घातक बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन तो बना ली है मगर इन टीकों को जल्द से जल्द सभी नागरिकों को लगाना चुनौती बना हुआ है। टीकाकरण शुरू होते ही कुछ लोग वैक्सीन की डोज लगवाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर पा रहे हैं ताकि वे जल्द से जल्द खुद को इस घातक बीमारी से सुरक्षित कर सकें। यही वजह है कि इन दिनों लैटिन अमेरिका से फ्लोरिडा के तट पर आने वाले सैकड़ों पर्यटकों की भीड़ दिखाई पड़ रही है। यह पर्यटकों कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए फ्लोरिडा पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


लैटिन अमेरिका में धीमी गति से चल रहा टीकाकरण कार्य
लैटिन अमेरिकियों का कहना है कि उनके देश में टीकाकरण कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिसकी वजह से उन्हें फ्लोरिडा आना पड़ रहा है। दरअसल, फ्लोरिडा के टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए कोई प्रमाण पत्र या दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होती। यहां लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद जॉनसन एंड जॉनसन के कोरोना टीके लगाए जाते हैं, जिसकी सिंगल डोज ही दी जाती है। इस सुविधा के चलते लैटिन अमेरिकी देशों जैसे इक्वाडोर, अल-सल्वाडोर और वेनेजुएला से भारी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


होंडुरास से फ्लोरिडा के मियामी तट पर आई मारिया बोनिला ने बताया, 'मेरे देश में वैक्सीनेशन बहुत धीमा है, न जाने मेरा नंबर कब आता। इसलिए मैं अपने बुजुर्ग माता-पिता को लेकर यहां आ गई।' उन्हीं की तरह मैक्सिको से आई 50 वर्षीय ब्लांका डियाज ने कहा, ‘मैक्सिको में अभी वैक्सीन लगना शुरू ही हुआ है। मेरा नंबर आने में वक्त लगता, इसलिए यहां आ गई।’
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मियामी बीच के सिटी कमिश्नर डेविड रिचर्डसन ने कहा कि हम इस व्यवस्था से उन सब लोगों की मदद कर पा रहे हैं, जिन्हें वैक्सीन की बेहद जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, ‘जिनके पास पैसा है वे खुद को सुरक्षित कर ले रहे हैं, लेकिन गरीबों के बारे में कोई नहीं सोच रहा।’  


खर्च करने पड़ रहे हैं काफी रुपये
गौरतलब है कि अमेरिका आने के लिए पर्यटकों को काफी रुपये भी खर्च करने पड़ रहे हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए अमेरिका आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़त होते ही हवाई किराए में भी बढ़ोतरी कर दी गई। ब्यूनस आयर्स से मियामी की फ्लाइट टिकट जो करीब 1 हजार डॉलर (करीब 73 हजार रुपये) की पड़ती थी, वो अब दोगुनी में बुक हो रही है। इसी तरह अन्य फ्लाइट्स के रेट भी बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed