फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid 19 USA in critical condition more than 20000 died and 5 lakh confirmed cases

अमेरिका में कोहराम... विश्वभर में सबसे ज्यादा 20 हजार मौतें, 5 लाख से अधिक संक्रमित

Sun, 12 Apr 2020 05:35 AM IST
Rajeev Rai न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 12 Apr 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 USA in critical condition more than 20000 died and 5 lakh confirmed cases
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

अमेरिका में कोराना ने कोहराम मचा रखा है। वह दुनिया का पहला ऐसा देश हो गया है, जहां एक ही दिन में कोविड-19 महामारी से 2,000 से ज्यादा मौत हुई हैं। साथ ही मौत के मामले में भी इटली को पीछे छोड़ दिया है। अब विश्व में सबसे ज्यादा मृतक और संक्रमित अमेरिका में ही हैं।

विज्ञापन


जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह देश में मृतकों का आंकड़ा 20,137 पहुंच गया है जो इटली से अधिक है। इटली में 19,468 लोगों ने जान गंवाई है। अमेरिका में संक्रमित मरीज भी विश्व में सबसे अधिक 5,21,042 हो गए हैं। वहीं, कोविड-19 मृतकों के केंद्र के तौर पर उभरे न्यूयॉर्क में कुल 1,80,548 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो किसी एक देश से ज्यादा है। न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से 8627 लोगों की मौत हुई है, वहीं न्यू जर्सी में करीब 2,183 मौतें हुई हैं और 58,000 से अधिक संक्रमित हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर विश्वभर में कोरोना वायरस से 17,54,362 संक्रमित हैं जबकि 1,07,030 लोगों की मौत हो चुकी है। 393,739 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं।

फ्रांस: 24 घंटे में 987 लोगों की मौत
फ्रांस में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 987 लोगों की मौत हुई है। हालांकि आईसीयू में भर्ती रोगियों की संख्या में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। साथ ही देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 13,832 हो गई है। यहां एक दस साल के संक्रमित बच्चे की भी मौत हो गई है। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि उसकी मौत के कई कारण हैं।

स्पेन: 19 दिनों में सबसे कम मौतें
स्पेन में कोरोना वायरस के प्रसार में नाटकीय बदलाव देखने को मिला है। शनिवार को यहां सबसे कम मृत्युदर दर्ज की गई है। 24 घंटे में 510 लोगों की मौत के साथ यह 19 दिनों में सबसे कम मृत्युदर है। हालांकि, स्पेन में कोरोना मरीजों की संख्या 1,61,852 के पार हो चुकी है। मृतक संख्या यहां 16,353 के पार हो गई है। इस बीच, देश की संसद ने 15 दिनों के लिए राष्ट्रीय आपातकाल के विस्तार को मंजूरी दी।

ईयू : 546 अरब डॉलर का बचाव पैकेज
यूरोपीय संघ (ईयू) के वित्त मंत्रियों ने कोरोना प्रभावित यूरोपीय देशों के लिए 546 अरब डॉलर के बचाव पैकेज का एलान किया है। यूरो समूह वित्त मंत्रियों के प्रमुख मैरियो सेंटेनो ने इसकी घोषणा की। फ्रांसीसी वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायरे ने इसे ऐतिहासिक बताया।

श्रीलंकाई नौसेना ने तेज की गश्त
श्रीलंका की नौसेना ने भारत के कथित ‘संक्रमित’ मछुआरों के जरिये कोरोना वायरस के संभावित प्रसार को रोकने के मद्देनजर समुद्री गश्त तेज कर दी है। नौसेना प्रमुख पियल डी सिल्वा ने कहा, ‘ऐसी आशंका है कि संक्रमित भारतीय मछुआरे हमारे समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने करने आ सकते हैं। वे हमारे लोगों से संपर्क करके उन्हें भी वायरस से संक्रमित कर सकते हैं।’

चीन : 46 नए मामले, महामारी पर कार्रवाई में अफ्रीकियों को बनाया जा रहा निशाना
चीन में लॉकडाउन खत्म होने के बाद कोरोना वायरस के 46 नए मामले सामने सामने आए हैं। इसके अलावा यहां कोरोना की वजह से 3 और लोगों की मौत के साथ कुल मृतक संख्या 3,339 हो गई है जबकि 1,089 लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं इस बीच संक्रमण को रोकने के लिए चल रही कार्रवाई में ग्वांग्झू शहर में ठहरे अफ्रीकी नागरिकों को निशाना बनाए जाने की शिकायतें मिली हैं। इस क्षेत्र के अफ्रीकियों ने बताया कि उन्हें संदिग्ध संक्रमित समझ इसका फैलाव करने वाला समुदाय माना जा रहा है। चीनी अधिकारियों के सरकारी मीडिया को दिए बयान के मुताबिक, यहां 16 अफ्रीकियों में वायरस की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed