फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19: Trump administration decides not to pay arrears to WHO

कोविड-19: डब्ल्यूएचओ से नाराज ट्रंप प्रशासन का फैसला, नहीं करेगा बकाया राशि का भुगतान

Thu, 03 Sep 2020 09:19 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 03 Sep 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: Trump administration decides not to pay arrears to WHO
WHO, Donald Trump, Xi Jinping - फोटो : social media

विज्ञापन

अमेरिका की तरफ से एक बार फिर से कोरोना महामारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के खिलाफ हमला बोला गया है। अमेरिकी सरकार की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टगस ने कहा, 'दुर्भाग्य से, हाल के दशक में डब्ल्यूएचओ सिर्फ कोविड-19 ही नहीं बल्कि अन्य स्वास्थ्य समस्यायों के उपाय ढूंढने में भी बुरी तरह विफल रहा है। इतना ही नहीं चीन का समर्थन करते हुए डब्ल्यूएचओ ने तत्काल आवश्यक सुधारों को अपनाने से भी इंकार किया।

प्रवक्ता ने आगे कहा, 'आज, अमेरिका डब्ल्यूएचओ से जुड़े अपने संबंधों और संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर अगले कदमों की घोषणा कर रहा है। इसके तहत ट्रंप प्रशासन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन को छह करोड़ डॉलर से ज्यादा बकाया राशि का भुगतान नहीं करेगा और बाकी धन वह संयुक्त राष्ट्र में अन्य मदों में देगा।

विज्ञापन
 

हालांकि संगठन से अलग होने की प्रक्रियाओं के बावजूद प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ की चुनिंदा बैठकों में शामिल होता रहेगा। साथ ही अलग होने की प्रक्रिया की एक वर्ष की अवधि के दौरान विशेष कार्यक्रमों में एक बार का योगदान भी देगा। इन कार्यक्रमों में अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान में पोलिया उन्मूलन, लीबिया तथा सीरिया में मानवीय सहायता एवं इनफ्लूऐंजा से निपटने के प्रयास से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।



गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट ट्रंप ने जुलाई में घोषणा की थी कि अमेरिका जुलाई 2021 तक डब्ल्यूएचओ से अलग हो जाएगा। इसके साथ ही प्रशासन को निर्देश दिए थे कि वे एजेंसी के वित्तपोषण एवं सहयोग संबंधी काम निपटाने शुरू कर दें। उस घोषणा तक अमेरिका 2020 के लिए अनुमानित 12 करोड़ डॉलर की राशि में से करीब 5.2 करोड़ डॉलर का भुगतान कर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed