{"_id":"61a2e9e1817f4c767747a212","slug":"covid-19-south-africa-said-it-being-punished-for-detect-new-omicron-coronavirus-variant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19 Omicron Variant: दक्षिण अफ्रीका पर मंडरा रहा प्रतिबंधों का खतरा, कहा- 'दुनिया को आगाह करने की मिल रही सजा'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid 19 Omicron Variant: दक्षिण अफ्रीका पर मंडरा रहा प्रतिबंधों का खतरा, कहा- 'दुनिया को आगाह करने की मिल रही सजा'
Sun, 28 Nov 2021 08:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 28 Nov 2021 08:00 AM IST
सार
कोरोना के नए स्वरूप का सबसे पहले पता दक्षिण अफ्रीका में लगा था। इसके बाद से कई देशों ने वहां की हवाई यात्रा को अस्थाई तौर पर प्रतिबंधित कर दिया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए और भी कई प्रतिबंध लगाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
फइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलने के बाद दुनिया के तमाम देशों ने दक्षिण अफ्रीका पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। पहले चरण में कई यूरोपियन देशों ने दक्षिणी अफ्रीकी देशों की हवाई उड़ानों को निलंबित कर दिया है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका का बयान सामने आया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह गलत है। हमें एडवांस जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए नए वैरिएंट को खोजने की सजा दी जा रही है।
विज्ञापन
वैरिएंट को जल्दी खोज कर दुनिया को किया आगाह
दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान में कहा गया कि हमने कोरोना के नए वैरिएंट को जल्दी खोजकर दुनिया को आगाह करने का काम किया है। यह वैरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे चिंताजनक श्रेणी में रखा है। हमारी अच्छी वैज्ञानिक तकनीकों की तारीफ होनी चाहिए, लेकिन दुनिया हमारे प्रति सौतेला व्यवहार कर रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए हम भी उतने ही प्रयास कर रहे हैं, जितने कि कोई दूसरा देश। हमारे पास विश्वस्तरीय संसाधन मौजूद हैं।
विज्ञापन
प्रतिबंधों से अर्थव्यवस्था को पहुंचेगी चोट
कोरोना की पहली व दूसरी लहर के दौरान लगभग सभी देशों ने अपनी-अपनी सीमाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया था। यहां तक कि आयात-निर्यात पर भी कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए गए थे। इससे दुनिया की अर्थव्यवस्था को धक्का लगा है। उत्पादन, कच्चे माल की भारी कमी हो रही है। इससे अभी तक देश उभर नहीं पाए हैं, इस बीच दक्षिण अफ्रीका पर एक बार फिर से प्रतिबंधों का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वैरिएंट
ओमिक्रॉन का सबसे पहले पता दक्षिण अफ्रीका में लगा था। कोरोना वायरस का यह नया वैरिएंट, अब तक के सभी वैरिएंट से ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। आलम यह है ओमिक्रॉन अब तक दक्षिण अफ्रीका के साथ ही साथ इजराइल, बोत्सवाना, हांगकांग, बेल्जियम व अन्य देशों तक पहुंच चुका है।