{"_id":"5ea763a48ebc3e907149b217","slug":"covid-19-severe-cold-muscle-ache-also-signs-of-coronavirus-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नए लक्षणों का पता चला, तेज सर्दी और मांसपेशियों में दर्द को न करें नजरअंदाज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना के नए लक्षणों का पता चला, तेज सर्दी और मांसपेशियों में दर्द को न करें नजरअंदाज
Tue, 28 Apr 2020 04:28 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 28 Apr 2020 04:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षणों में सूखी खांसी, तेज बुखार और सांस से जुड़ी तकलीफें बताई जा रही थीं। अब और भी लक्षण सामने आए हैं। अमेरिका की प्रमुख स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (सीडीसी) ने संक्रमण के छह नए लक्षणों को सूचीबद्ध किया है।
विज्ञापन
इन लक्षणों में तेज सर्दी लगना, ठिठुरना, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश और सूंघने व स्वाद लेने की क्षमता घटना शामिल है। इन नए लक्षणों को लेकर फिलहाल वैज्ञानिक विस्तृत अध्ययन में जुटे हैं। सीडीसी के अनुसार, संक्रमितों में कई लक्षण सामने आ रहे हैं। इनमें से कुछ विरले हैं, तो कुछ सामान्य। कई लक्षण बेहद तीव्रता के साथ दिखते हैं, उन्हें पहले सूचीबद्ध किया जा चुका है।
विज्ञापन
ये लक्षण दिखें तो समझ जाएं आपात स्थिति है
- सीडीसी ने बताया, जो रोग के बेहद बिगड़ने के संकेत हैं, इनमें सांस लेने में दिक्कत, सीने में लगातार दर्द, होठों या चेहरे पर नीलापन और उठने में परेशानी महसूस होना शामिल हैं। ऐसा होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
दो से 14 दिन में आते हैं लक्षण
- संक्रमित होने के बाद व्यक्ति में दो से 14 दिन में लक्षण सामने आ सकते हैं। वजह, लोगों में अलग-अलग स्तर की रोग प्रतिरोधक क्षमता होना है।