फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid 19 Several countries started relaxation in Lockdown amid expert's warning

चेतावनी के बावजूद लॉकडाउन में ढील शुरू, विशेषज्ञों ने कहा- उपयुक्त समय नहीं

Mon, 27 Apr 2020 05:46 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 27 Apr 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 Several countries started relaxation in Lockdown amid expert's warning
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
दुनिया भर में कोरोना महामारी के कारण मौत का आंकड़ा दो लाख को पार कर चुका है। विशेषज्ञों की चेतावनी के बावजूद कई देशों ने लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दिया है। हालांकि महामारी के प्रकोप को देखते हुए कई कारोबारों पर पाबंदी फिलहाल जारी रह सकती है।
विज्ञापन


दरअसल, विशेषज्ञों का कहना है कि यह ढील देने का उपयुक्त समय नहीं है। अमेरिका के जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी की गणना के अनुसार, कोविड-19 के कारण विश्व में 2,06,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 29.7 लाख से ज्यादा संक्रमित है, जबकि 8.7 लाख से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। हालांकि मृतकों की वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। खतरा अभी टला नहीं है। इसके बावजूद कई देशों ने लॉकडाउन के नियमों में ढील दी है, जिनमें भारत भी शामिल है। लेकिन यह ढील हॉटस्पॉट व कन्टेंमेंट जोन में नहीं मिलेगी। श्रीलंका भी सोमवार से देशव्यापी लॉकडाउन में आंशिक ढील देनी शुरू होगी। वुहान में सभी बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो गए हैं। अमेरिका के जॉर्जिया, ओकलाहोमा और अलास्का में पाबंदियों पर ढील शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


कई देशों में लॉकडाउन से राहत नहीं...
इटली और फ्रांस के बाद स्पेन में मई के शुरुआती दिनों तक ही ढील मिलेगी। इटली में 4 मई से उद्योग खुलेंगे, लेकिन स्कूल सितंबर में खुलेंगे। ब्रिटेन बदलाव के मूड में नहीं है। नॉर्वे ने सभी कार्यक्रमों पर एक सितंबर तक प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed