फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   COVID 19 News In Hindi : Disney To Lay Off 28000 Theme Park Employees, Mostly In US

कोरोना की मार.. डिज्नी का बड़ा फैसला, थीम पार्क के 28 हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी

Wed, 30 Sep 2020 06:51 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 30 Sep 2020 06:51 AM IST
सार

  • कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में बेरोजगारी का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है
  • डिज्नी ने कहा- महामारी के इस अनिश्चितता वाले माहौल में यह एकमात्र संभव विकल्प है

विज्ञापन
COVID 19 News In Hindi : Disney To Lay Off 28000 Theme Park Employees, Mostly In US
डिज्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में बेरोजगारी का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। अब मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डिज्नी ने अपने थीम पार्कों में कार्यरत 28 हजार कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के लंबे समय तक प्रभावी होने के मद्देनजर अमेरिका के अधिकांश थीम पार्कों में कार्यरत कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


डिज्नी पार्क के चेयरमैन जोश डी अमारो ने इस संबंध में कहा कि यह फैसला काफी दुखदायी है। परंतु कोविड 19 की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए कारोबार के साथ ही सामाजिक दूरी के नियम की बाध्यता, कम से कम कर्मचारी संख्या में काम चलाना और महामारी के लंबे समय तक बने रहने जैसे अनिश्चितता वाले माहौल में यह एकमात्र संभव विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि वह थीम पार्क के अपने करीब 28,000 कर्मचारियों या लगभग एक चौथाई कर्मचारियों की छंटनी करेगी। बता दें कि अकेले कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में डिज्नी के थीम पार्कों में महामारी से पहले तक करीब 1,10,000 कर्मचारी कार्यरत थे। अब नई नीति के तहत छंटनी की घोषणा के बाद कर्मचारियों की यह संख्या 82 हजार के करीब रह जाएगी।


डी अमारो ने एक बयान में कहा कि कैलिफोर्निया में फिलहाल प्रतिबंध हटाए जाने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है, जिससे कि डिज्नीलैंड फिर से खुल सके, इसलिए छंटनी का फैसला लेना पड़ा। बता दें कि जुलाई के मध्य में फ्लोरिडा में वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड आंशिक रूप से फिर से खोला गया था।

हालांकि इस दौरान कोरोना वायरस की वजह से वहां कम ही पर्यटक पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डिज्नी अब कर्मचारियों की प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियनों के साथ भी बातचीत शुरू करेगी। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमेरिका में कोरोना के अब तक 7,180,411 मामले सामने आ चुके हैं और 2,05,774 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि अमेरिका महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed