फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19 in China Begins Its 40-day Of World's Largest Traveling Amid Fear Of corona

Covid-19: लाशों से पटी चीन की सड़कें, अगले 40 दिन में 200 करोड़ लोग करेंगे यात्रा, और बिगड़ सकती है स्थिति

Sat, 07 Jan 2023 08:00 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 07 Jan 2023 08:00 PM IST
सार

चीन के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, अगले 40 दिनों में 200 करोड़ से अधिक लोगों के यात्रा करने का अनुमान है।, चीन में इस तरह की यात्राएं आमतौर पर नए साल के दिन से 15 दिन पहले शुरू होती हैं और लगभग 40 दिनों तक चलती हैं।

विज्ञापन
Covid-19 in China Begins Its 40-day Of World's Largest Traveling Amid Fear Of corona
covid cases in china - फोटो : social media

विस्तार

चीन में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है। यहां की आबादी का एक बड़ा हिस्सा संक्रमित हो चुका है। अस्पतालों में बेड और डॉक्टरों की भारी कमी है। चीन भले ही अपने यहां के आंकड़ों को छुपा रहा हो, लेकिन दुनिया वहां पर कोरोना का कोहराम देख रही है, लेकिन ताजा हालातों को देखकर कहा जा सकता है कि चीन में हालात और बिगड़ने वाले हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार से चीन का 'लूना न्यू ईयर' शुरू हो चुका है। इसे 40 दिन का दुनिया का सबसे बड़ा विस्थापन कहा जाता है। दरअसल, यहां इस अवधि में बड़ी संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। 21 जनवरी से इसको लेकर आधिकारी छुट्टियां शुरू हो रही हैं। 2020 के बाद ऐसा पहली बार है कि चीन में बिना यात्रा प्रतिबंधों के लूना न्यू ईयर मनाया जाएगा। बता दें, 2020 से चीन में लागू जीरो कोविड पॉलिसी को खत्म कर दिया गया था और लोगों पर से प्रतिबंध भी हटा लिए गए थे। साथ ही चीन ने कोरोना संक्रमण के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं भी खोल दी है। 
विज्ञापन


40 दिन में 200 करोड़ लोग कर सकते हैं यात्रा 
चीन के परिवहन मंत्रालय के एक अनुमान के मुताबिक, अगले 40 दिनों में 200 करोड़ से अधिक लोगों के यात्रा करने का अनुमान है। बता दें, चीन में इस तरह की यात्राएं आमतौर पर नए साल के दिन से 15 दिन पहले शुरू होती हैं और लगभग 40 दिनों तक चलती हैं। ऐसे में संक्रमण और अधिक बढ़ने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गली-कूचे में हो रहा अंतिम संस्कार 
चीन के वर्तमान हालात इतने खराब हैं कि यहां सरकार लोगों के अंतिम संस्कार तक की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। ट्विटर पर शेयर किए जा रहे वीडियो में सड़कों पर अस्थायी दाह संस्कार दिख रहे हैं। एक सड़क पर एक शव के चारों ओर लोग दिख रहे हैं, जिसके बाद उसमें आग लगा दी जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में अंतिम संस्कार के लिए काफी लंबी लाइनें हैं। लोगों को बस दस मिनट का ही समय दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यहां के अंतिम संस्कार स्थलों पर सामान्य से पांच गुना शव पहुंच रहे हैं। 

हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करेगा चीन 
चीनी सरकार ने शनिवार को कोरोनो वायरस से संबंधित घटनाओं के लिए हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने का आदेश दिया है। बता दें, चीन रविवार को 12 बजे से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रतिबंध को समाप्त कर देगा। इससे एक दिन पहले कोरोना बंदियों को रिहा करने का आदेश जारी किया गया है। 


बुजुर्गों को हो रही इलाज में मुश्किल
बीजिंग के चेन नामक व्यक्ति की मानें तो चीन में कोविड के इलाज का बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि पिछले माह उनके 85 साल के पिता कोविड संक्रमित हुए तो उन्हें न एंबुलेंस मिली न डॉक्टर। जैसे तैसे उन्हें चायोयांग अस्पताल लेकर गए तो कहा गया कि वे या तो दूसरे अस्पताल जाएं या पिता को गलियारे में आईवी ड्रिप लगवाकर बैठ जाएं। वहां न बेड मिले, न श्वसन में सहायक मशीन और न अन्य मेडिकल उपकरण। हालांकि, विशेष संपर्कों के जरिए उनके पिता को दूसरे अस्पताल में जगह मिल गई, लेकिन तब तक उन्हें फेफड़े में गंभीर संक्रमण फैल चुका था, वह जैसे तैसे बचे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed