फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19,coronavirus, DonaldTrump set three phase plan to reopen America

Covid-19: ट्रंप ने अमेरिका में लॉकडाउन हटाने के लिए बनाया 'थ्री स्टेप' प्लान

Sat, 18 Apr 2020 08:10 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Apr 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
Covid-19,coronavirus, DonaldTrump set three phase plan to reopen America
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एक तरफ भारत जैसे देश चरणबद्ध ढंग से लॉकडाउन खोलने पर विचार कर रहे हैं, वहीं अमेरिका में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने के बावजूद सख्त दिशा-निर्देशों में ढील की तैयारी की गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकियों को घरों में रहने के अपने दिशा-निर्देशों में ढील देना चाहते हैं। उन्होंने इस बाबत तीन चरणों की नई योजना भी पेश की, जिसमें गवर्नरों को उनके राज्यों में प्रतिबंध शिथिल करने की अनुमति दी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने राज्यों को कोरोना वायरस लॉकडाउन से दोबारा खोलने के लिए तीन चरणों वाली योजना का खुलासा करते हुए बताया कि मेरा प्रशासन नए संघीय दिशानिर्देश जारी कर रहा है। इनके तहत राज्यों के गवर्नरों को चरणबद्ध ढंग से अनुमति दी जाएगी कि वे घरों में बंद 95 फीसदी नागरिकों पर घरों में रहने के लिए लगाए गए सख्त नियमों को खोल लें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि इस योजना में सामाजिक दूरी के प्रतिबंधों में ढील देने की कोई जगह नहीं है। बता दें कि घरों में बंद देश की 2.2 करोड़ से अधिक की आबादी ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है। ट्रंप ने ‘ओपनिंग अप अमेरिका’ नामक एक दस्तावेज गवर्नरों के साथ साझा किया, जिसमें राज्यों को फिर से खोलने की त्रिस्तरीय योजना की सिफारिश की गई थी। राज्यों को इसके लिए पहले वहां कोरोना वायरस के मामलों में कमी दर्ज करनी होगी।

ये हैं इनके तीन चरण

  • पहला चरण : यदि फ्लू जैसे लक्षणों और कोरोना वायरस मामलों की संख्या में 14 दिनों तक गिरावट होती है तो राज्य घरों पर रहने का आदेश तथा अन्य पाबंदियों को हटा सकते हैं।
  • दूसरा चरण : वायरस की चपेट में आने के लिहाज से संवेदनशील लोगों को एक स्थान पर आश्रय देना, घरों से काम के लिए प्रेरित करना और सार्वजनिक स्थानों को बंद रखना शामिल है।
  • तीसरा चरण : तीसरे चरण में स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही सामान्य स्थिति बहाल करना है। स्वच्छता के इन नियमों में लोगों के बीच दूरी बनाए रखना शामिल है।

काम पर लौट सकेंगे स्वस्थ नागरिक

ट्रंप ने कहा, यदि जमीनी हालात ठीक रहे तो स्वस्थ नागरिक अपने काम पर लौट सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘पूरी तरह बंद करने के बजाय हम उच्च जोखिम वाले लोगों को अलग करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘अगर वायरस लौटता है तो इन दिशा निर्देशों से यह सुनिश्चित होगा कि देश चलता रहे ताकि हम जल्दी इससे बाहर आ सकें।’

अब हम जंग जीतने की ओर अग्रसर : ट्रंप

ट्रंप ने कहा, ‘हमारी दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हमने इस युद्ध को जीतने के लिए लोगों को घरों में रहने के लिए कहा अब हम जंग जीतने की ओर हैं। हम सब कुछ एक बार में नहीं खोल रहे बल्कि एक बार में एक कदम सावधानीपूर्वक उठा रहे हैं तथा कुछ राज्य दूसरों के मुकाबले जल्दी खुल सकेंगे। देश में संक्रमण का सबसे बुरा दौर बीत जाने के बाद लोग अपनी जिंदगी फिर से शुरू कर रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed