{"_id":"5e9cd4aa8ebc3e76876a34c9","slug":"covid-19-china-says-corona-virus-did-not-come-out-from-wuhan-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन का दावा: वुहान की लैब से नहीं निकला कोरोना वायरस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन का दावा: वुहान की लैब से नहीं निकला कोरोना वायरस
Mon, 20 Apr 2020 04:16 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 20 Apr 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
wuhan lab
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने वुहान की लैब में कोरोना वायरस के पैदा होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वायरस को मानव द्वारा नहीं बनाया जा सकता। हाल ही में कुछ रिपोर्टों में यह दावा किया गया था कि कोरोना वायरस वुहान की लैब से निकला था, जिसके बाद पूरी दुुनिया में इसने कहर बरपाया।
विज्ञापन
वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के निदेशक युआन झिमिंग ने पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, हम जानते हैं कि इंस्टीट्यूट में किस तरह का शोध किया जाता है और कैसे वायरस व सैंपल की देखरेख की जाती है। हम दावे के साथ कहते हैं कि वायरस लैब से नहीं फैला। हमारे नियम काफी सख्त हैं। हमारे शोध में सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाता है, इसलिए हम पूरी तरह आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के आरोपों पर युआन ने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग जानबूझकर लोगों को बरगला रहे हैं, जिन्हें इस विषय के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये आरोप केवल कयासों पर आधारित हैं। इसका मकसद लोगों में भ्रम पैदा करना और महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई को नुकसान पहुंचाना है।
विज्ञापन
वे शायद दूसरे तरीकों से अपना लक्ष्य हासिल कर लें, लेकिन एक जिम्मेदार वैज्ञानिक होने के नाते मैं जानता हूं कि यह असंभव है। वायरस को इंसान द्वारा बनाया ही नहीं जा सकता। इस बात का कोई सुबूत नहीं है कि यह वायरस कृत्रिम तरीके से ईजाद किया गया है।