फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China's Hebei, a City of 11 Million, Stops People from Leaving to Contain Covid-19

चीन में फिर से कोरोना का कहर, हेबई में फिर लॉकडाउन, जापान में लगी इमरजेंसी, जानिए बाकी देशों का हाल

Fri, 08 Jan 2021 12:08 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 08 Jan 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
China's Hebei, a City of 11 Million, Stops People from Leaving to Contain Covid-19
covid in Meerut,कोरोना मेरठ - फोटो : अमर उजाला

दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। चीन में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। चीन में पांच महीनों में सबसे ज्यादा नए मामले मिले हैं, जिसके चलते चीन के हेबेई प्रांत में फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं, जापान की राजधानी टोक्यो में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमित बच्चों की संख्या बीस लाख के पार हो गई है।

विज्ञापन

चीन में पांच महीने में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा केस आए हैं। इसी के साथ चीन में संक्रमण के कुल मामले 87,278 हो गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 4,634 हो गई है। राजधानी बीजिंग से सटे हेबेई प्रांत में लगातार मामले मिलने के बाद कड़ी पाबंदी लगा दी गई है। कई स्थानों पर लॉकडाउन की स्थिति है। गोंगडोंग प्रांत में साउथ अफ्रीका के वायरस का स्ट्रेन भी मिला है। शिनजियांग प्रांत में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। यहां से निकलने वाले दस हाइवे प्रतिबंधित किए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जापान 7 फरवरी तक इमरजेंसी घोषित
जापान में लगातार संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए टोक्यो और उसके नजदीकी तीन क्षेत्रों में इमरजेंसी लगा दी गई है। राजधानी में हर रोज ढाई हजार से ज्यादा नए मामले निकल रहे हैं। इमरजेंसी 7 फरवरी तक जारी रहेगी। बता दें कि जापान में पिछले 24 घंटे में 6,076 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ कोरोना की चपेट में आने वालों की संख्या दो लाख 58 हजार 393 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से 72 नई मौतें होने के साथ ही कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 3,791 हो गई है।

ब्रिटेन में तीसरी बार लॉकडाउन 
ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में अप्रैल के बाद मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा बढ़ा है। यहां 1,162 से अधिक मौत एक दिन में हुई हैं। ब्रिटेन में तीसरी बार लॉकडाउन लगा है।बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस से अब तक 28 लाख 89 हजार 419 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इससे 78,508 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में ब्रिटेन पांचवें नंबर पर है।

यूरोप के 22 देश नए स्ट्रेन की चपेट में आए

यूरोप के 22 देशों में ब्रिटेन का नया स्ट्रेन फैल गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, नया वायरस तेजी से फैल रहा है। फ्रांस में एक दिन में 25 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां के अस्पतालों पर मरीजों के भर्ती होने का दबाव बढ़ रहा है।

अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 3.74 लाख के पार 
कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर अमेरिका है। यहां अब तक कोरोना से 374,124 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 22,132,045 लोग इसकी चपेट में आ चुके है। अमेरिका में बच्चों में भी तेजी से कोरोना फैला है। अब तक बीस लाख से ज्यादा बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 17 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच में तीन लाख से ज्यादा बच्चों में कोरोना के नए मामले पाए गए। बच्चों के बीच महामारी फैलने में 17 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed