{"_id":"5f5a46798ebc3e60db143e18","slug":"covid-19-china-approves-test-for-first-nasal-spray-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: चीन ने पहले नेजल स्प्रे टीके के परीक्षण को दी मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोविड-19: चीन ने पहले नेजल स्प्रे टीके के परीक्षण को दी मंजूरी
Thu, 10 Sep 2020 09:00 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 10 Sep 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
दुनियाभर में अभी कोविड-19 के टीके को लेकर निर्माण कार्य चल रहा है। सौ से अधिक संगठन इस कार्य में लगे हुए हैं और अलग-अलग चरणों के ट्रायल में पहुंचे हैं। उधर चीन ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पहले नेजल स्प्रे टीके के परीक्षण की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
बीजिंग द्वारा मंजूरी मिलने के बाद अब कोरोना वायरस के खिलाफ चीन की एकमात्र नेजल स्प्रे वैक्सीन का पहले चरण का परीक्षण नवंबर में शुरू हो सकता है। इसके साथ ही इसमें 100 प्रतिभागियों को भी शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
सरकारी ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार, यह इस प्रकार का एकमात्र टीका है जिसे चीन के राष्ट्रीय चिकित्सा उत्पाद प्रशासन ने स्वीकृति दी है। यह टीका हांगकांग और मुख्य चीन के बीच एक सामूहिक मिशन के तहत विकसित किया जा रहा है जिसमें यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग, शियामेन यूनिवर्सिटी तथा बीजिंग वंताई बायलॉजिकल फार्मेसी के अनुसंधानकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के सूक्ष्म जीवविज्ञानी युएन क्वोक-युंग ने कहा कि यह टीका श्वसन प्रणाली में आने वाले वायरसों के प्राकृतिक संक्रमण मार्ग को प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित करने के लिए उत्प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि नेजल स्प्रे के माध्यम से टीका लगाने से इन्फ्लुएंजा और कोरोना वायरस दोनों से सुरक्षा मिल सकती है।