{"_id":"5fe1dc81231b1047645ab47f","slug":"covid-19-biontech-says-it-can-make-mutation-defeating-vaccine-in-six-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: बायोएनटेक ने कहा, छह हफ्ते में बना सकते हैं म्यूटेशन को हराने वाली वैक्सीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid-19: बायोएनटेक ने कहा, छह हफ्ते में बना सकते हैं म्यूटेशन को हराने वाली वैक्सीन
Tue, 22 Dec 2020 06:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 22 Dec 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की दवा कंपनी बायोएनटेक ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए उसका टीका नए स्वरूप के खिलाफ भी असरदार है। लेकिन, अगर जरूरत होती है तो कंपनी छह सप्ताह में नई वैक्सीन तैयार कर सकती है। कंपनी के सह संस्थापक उगुर साहीन ने कहा, वैज्ञानिक नजरिए से इसकी पूरी संभावना है कि वैक्सीन इस वायरस के नए प्रकार पर भी प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हालिया हफ्ते में ब्रिटेन के लंदन और दक्षिणी इंग्लैंड में कोरोना वायरस के नए स्वरूप का पता लगने के बाद दुनिया में चिंताएं बढ़ गयी हैं। हालांकि, अब तक ऐसे संकेत नहीं मिले हैं कि यह नया स्वरूप ज्यादा घातक है लेकिन यूरोप और बाहर के कई देशों ने ब्रिटेन से यात्रा पर रोक लगा दी है। इस बीच, यूरोपीय संघ ने फाइजर-बायोएनटेक के टीके को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
बायोएनटेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उगुर साहीन ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘इस समय हमें यह पहीं पता कि हमारा टीका नए स्वरूप के खिलाफ सुरक्षा मुहैया कराने में सक्षम है या नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर इसकी पूरी संभावना है कि यह टीका वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ भी प्रतिरक्षा तैयार करने का काम करेगा।’
विज्ञापन
साहीन ने कहा कि ब्रिटेन में वायरस के नए स्वरूप पर प्रोटीन अंश 99 प्रतिशत तक मौजूदा ‘स्ट्रेन’ के समान ही हैं इसलिए वैज्ञानिक आधार पर बायोएनटेक आश्वस्त है कि टीका प्रभावी रहेगा। साहीन ने कहा, ‘वैज्ञानिक फिलहाल इस पर परीक्षण कर रहे हैं और अगले दो सप्ताह में आंकड़े मिल जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि हमारा टीका काम करेगा।’
साहीन ने कहा कि वायरस के नए स्वरूप से लड़ने के हिसाब से टीका को तैयार कर लिया जाएगा और इसमें छह हफ्ते लग सकते हैं। हालांकि, इसके इस्तेमाल के पहले नियामक की मंजूरी की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि बायोएनटेक ने अमेरिका की अग्रणी दवा कंपनी फाइजर के साथ मिलकर कोरोना वायरस से रोकथाम का टीका तैयार किया है।
ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ समेत 45 से ज्यादा देशों में इस टीका के इस्तेमाल को मंजूरी मिल गयी है और हजारों लोग खुराक भी ले चुके हैं। बायोएनटेक के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी सीन मारेट ने कहा, ‘यूरोपीय संघ के सभी देशों में अगले पांच दिनों में टीका की पहली खेप पहुंच जाएगी और उसके बाद आगामी हफ्ते में आपूर्ति की जाएगी।’
वायरस के नए स्वरूप का पता लगने के बाद जर्मनी ने भी ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। इस बीच, जर्मनी के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के प्रमुख लोथर वीलर ने कहा कि ऐसी आशंका है कि जर्मनी में भी वायरस के नए स्वरूप का संक्रमण फैल चुका है।