फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19: 80 percent of people in infected in China with corona News and updates in Hindi

Covid in China: चीन में 80 प्रतिशत लोग हुए कोरोना से संक्रमित, वैज्ञानिक बोले- नई लहर की संभावना कम

Sun, 22 Jan 2023 08:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Jan 2023 08:22 AM IST
सार

मुख्य महामारी विज्ञानी वू जून्यौ का कहना है कि चीन में अगले दो से तीन महीनों में दोबारा कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना बहुत कम है, क्योंकि 80 प्रतिशत लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Covid-19: 80 percent of people in infected in China with corona News and updates in Hindi
चीन में कोरोना के मामले - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन में कोरोना वायरस विकराल रूप धारण कर चुका है। आलम यह है कि यहां की आबादी का एक बड़ा हिस्सा संक्रमित हो चुका है। इस बीच चीन के एक प्रमुख वैज्ञानिक की ओर से बड़ा खुलासा किया गया है। चाइना सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेशन के मुख्य महामारी विज्ञानी वू जून्यौ का कहना है कि चीन में अगले दो से तीन महीनों में दोबारा कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना बहुत कम है, क्योंकि 80 प्रतिशत लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 21 जनवरी से चीन में शुरू हुईं ल्यूनर नव वर्ष की छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग यात्राएं करेंगे, जिससे कुछ क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ सकता है। हालांकि, दूसरी कोरोना लहर की संभावना न के बराबर है। 
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों का बुरा हो सकता है हाल 
वैज्ञानिक वू जून्यौ ने कहा, ल्यूनर नव वर्ष के दौरान चीन के शहरों से लोग अपने परिजनों से मिलने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रा करते हैं। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में संक्रमण दर ज्यादा हो सकती है, क्योंकि वहां पर कोरोना की रोकथाम के इंतजाम बहुत ही कम हैं। उधर, एक अन्य अधिकारी ने कहा है कि चीन में गंभीर कोरोना मरीजों की संख्या उच्चतम स्तर को पार कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




60 हजार लोगों की हो चुकी है मौत 
चीन के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 12 जनवरी तक यहां पर लगभग 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में चीन ने यह आंकड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ साझा किए थे। चीन ने कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में उछाल का कारण जीरो कोविड पॉलिसी को वापस लेना बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed