फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19: 17.4 crore jobs are estimated to be globally in the travel-tourism sector

कोविड-19 : यात्रा-पर्यटन क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर 17.4 करोड़ नौकरियां जाने का है अनुमान

Sat, 31 Oct 2020 12:12 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 31 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Covid-19: 17.4 crore jobs are estimated to be globally in the travel-tourism sector
unemployment - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कोविड-19 संकट के चलते लगाए गए मौजूदा प्रतिबंध यदि जारी रहते हैं तो इस साल वैश्विक स्तर पर यात्रा और पर्यटन उद्योग में 17.4 करोड़ रोजगार जाने का अनुमान है। विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद (डब्ल्यूटीटीसी) ने शुक्रवार को कहा कि यह उसके पहले के अनुमानों से कम है। इसकी बड़ी वजह चीन और अन्य देशों में घरेलू पर्यटन में सुधार होना है। परिषद ने जून में पर्यटन क्षेत्र में 19.7 करोड़ रोजगार जाने का अनुमान जताया था।

विज्ञापन


परिषद ने कहा कि यात्रा प्रतिबंधों के जारी रहने से इस साल क्षेत्र का वैश्विक जीडीपी में योगदान 4700 अरब डॉलर कम हो सकता है। इस तहर पिछले साल के योगदान की तुलना में यह 53 प्रतिशत घट सकता है।
विज्ञापन


परिषद की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्लोरिया गुएवरा ने कहा कि क्षेत्र की हालत सुधरने में और देरी होगी। कई और नौकरियां जा सकती है। यह निर्भर करता है कि लोगों के यात्रा के बाद पृथक रहने की स्थिति में कितनी तेजी से बदलाव आता है। वहीं यात्रा से पहले और बाद कोविड-19 की हवाईअड्डों पर जांच कितनी सस्ती होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed