फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cover and title of Prince Harry memoir unveiled by publisher

Prince Harry: प्रिंस हैरी के जीवन पर लिखी किताब के कवर पेज और शीर्षक का अनावरण, अगले साल आएगी सामने

Fri, 28 Oct 2022 12:41 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, लंदन
एएनआई, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 28 Oct 2022 12:41 AM IST
सार

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के कारण संस्मरण के अनावरण का कार्यक्रम टाल दिया था। वहीं प्रिंस हैरी के जीवन से जुड़ी किताब 10 जनवरी 2023 में सबके सामने आएगी।

विज्ञापन
Cover and title of Prince Harry memoir unveiled by publisher
प्रिंस हैरी - फोटो : ani

विस्तार

ब्रिटिश शाही घराने के सदस्य और द ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी के जीवन से जुड़ी किताब के प्रकाशन की तारीख आखिरकार सामने आ गई है। प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस ने आधिकारिक रूप से गुरुवार को प्रिंस हैरी के संस्मरणों पर आधारित इस किताब के कवर पेज और शीर्षक का अनावरण कर दिया।

विज्ञापन


इसके साथ ही अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी भी दी कि किताब 10 जनवरी 2023 में सबके सामने आएगी। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के कारण इस किताब के कवर पेज और शीर्षक के अनावरण का कार्यक्रम टाल दिया गया था। ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी का निधन बीते माह आठ सितंबर को हुआ था।
विज्ञापन


10 जनवरी, 2023 को लोगों के सामने आएगी किताब
हैरी की किताब के कवर पेज को साझा करते हुए पेंगुइन रैंडम हाउस ने लिखा कि हम प्रिंस हैरी, द ड्यूक ऑफ ससेक्स की व्यक्तिगत और भावनात्मक पहलुओं से जुड़ी अच्छी कहानी की घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हैं। साथ ही बताया कि इसका शीर्षक 'स्पेयर' होगा और यह 10 जनवरी, 2023 को लोगों के सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका और ब्रिटेन में एक साथ रिलीज होगी किताब
पेंगुइन रैंडम हाउस ने कहा कि वह इस किताब के जरिए दुनिया को हैरी की कहानी पूरी सच्चाई और ईमानदारी से बताएगा और 'स्पेयर' उत्तरी अमेरिका और ब्रिटेन में एक साथ प्रकाशित होगी। स्पेयर में प्रिंस हैरी के बचपन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक की कहानी बताई जाएगी। साथ ही संस्मरण में अफगानिस्तान में उनके सैन्य कर्तव्य के साथ-साथ मेगन मर्केल से शादी और बच्चों बेटे आर्ची (3) और बेटी लिलिबेट (1) के साथ रिश्ते के बारे में बताया जाएगा।


पत्नी और बच्चों के साथ एक आम जिंदगी जी रहे प्रिंस हैरी
प्रिंस हैरी एक शाही खानदान से होने के बावजूद कैलिफोर्निया में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक आम जिंदगी जी रहे हैं। वहीं उनसे जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज पर भी काम किया जा रहा है जो नेटफ्लिक्स पर आएगी, जिसमें हैरी के शाही पद छोड़कर कैलिफोर्निया में बसने के उनके जीवन को दर्शाया गया है। साथ ही उन्होंने एक बार बताया था कि वह अपनी आय से कुछ चैरिटी के लिए भी दान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed