फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Councillor Mohinder K Midha electes first Dalit female mayor in London council in UK

United Kingdom: लंदन काउंसिल में चुनी गई पहली दलित महिला मेयर, अगले साल के लिए हुआ चयन

Wed, 25 May 2022 07:36 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 25 May 2022 07:36 PM IST
सार

लेबर पार्टी ने एक बयान में कहा कि हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि काउंसिलर मोहिंदर को अगले साल के लिए इयलिंग का मेयर नियुक्त किया गया।
 

विज्ञापन
Councillor Mohinder K Midha electes first Dalit female mayor in London council in UK
Mohinder Midha - फोटो : Social Media

विस्तार

यूनाइटेड किंगडम की विपक्षी लेबर पार्टी की नेता काउंसिलर मोहिंदर के मीधा को पश्चिम लंदन में इयलिंग काउंसिल का मेयर चुना गया है। इसी के साथ वह किसी स्थानीय लंदन काउंसिल की मेयर बनने वाली दलित समुदाय की पहली महिला बन गई हैं।
विज्ञापन


मीधा को अगेल साल यानी 2022-23 के कार्यकाल के लिए मंगलवार को हुई काउंसिल मीटिंग में चुना गया था। लेबर पार्टी ने एक बयान में कहा कि हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि काउंसिलर मोहिंदर को अगले साल के लिए इयलिंग का मेयर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


इस चुनाव को ब्रिटिश दलित समुदाय एक गर्व के क्षण के तौर पर मना रहा है। फेडरेशन ऑफ अंबेडकराइट एंड बुद्धिस्ट ऑर्गेनाइजेशन (एफएबीओ) के अध्यक्ष संतोष दास ने कहा कि यूके में पहली बार कोई दलित महिला मेयर बनी है, यह गर्व का पल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मई को लंदन में हुए स्थानीय चुनाव में इयलिंग काउंसिल में डॉर्मर्स वेल्स के लिए लेबर काउंसिलर के तौर पर दोबारा चुनी गई थीं। इससे पहले वह काउंसिल में उप मेयर के पद पर सेवाएं दे रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed