फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid 19 Cases in World News in Hindi : Coronavirus World Live Updates Hindi News Covid19 15th may Positive cases and death toll rises America, Italy, Pakistan, Britain

Coronavirus in World: अमेरिका में 24 घंटे में 1680 मौतें, भारत को वेंटिलेटर देगा अमेरिका

Sat, 16 May 2020 06:27 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 16 May 2020 06:27 AM IST
सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख के पार हो गई है और संक्रमितों की संख्या 44 लाख 29 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 16 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 85 हजार को पार कर गई है और 14 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
Covid 19 Cases in World News in Hindi : Coronavirus World Live Updates Hindi News Covid19 15th may Positive cases and death toll rises America, Italy, Pakistan, Britain
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्सः

विज्ञापन


अमेरिका में 24 घंटे में 1680 मौतें

  • जॉन हॉप्किंस के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1680 मौतें हुई हैं, इसके साथ ही यहां मृतकों की कुल संख्या 87,000 से अधिक हो गई है।


भारत को वेंटिलेटर देगा अमेरिका 

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका भारत में हमारे दोस्तों को वेंटिलेटर दान करेगा। हम इस महामारी के दौरान भारत और नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। हम टीका विकास पर भी सहयोग कर रहे हैं। साथ मिलकर हम अदृश्य दुश्मन को हरा देंगे।
  • विज्ञापन


ट्रंप का दावा: साल के अंत तक कोरोना का टीका बन जाएगा

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वर्ष के अंत तक एक कोरोना का टीका उपलब्ध हो जाएगा, और उन्होंने घोषणा की कि वह पूर्व  फार्मास्युटिकल कार्यकारी को इस काम के लिए नियुक्त करेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


न्यूयॉर्क में बढ़ा शटडाउन 

  • न्यूयॉर्क के राज्यपाल ने शटडाउन को 28 मई तक के लिए बढ़ाया।
  • न्यूयॉर्क शहर में 15 मई तक कोरोना से 15,000 लोगों की मौत हुई है  


नेपाल में 18 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या हुई 258

  • नेपाल ने शुक्रवार को कोविड-19 के 18 नए मामले सामने आने की बात कही। 
  • अब नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 267 हो गई है। 
  • आठ लोग भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बांके जिले से जो भारत से वापस लौटे थे।
  • नेपाल में अब सक्रिय मामलों की संख्या 222 है और 36 लोग ठीक हो चुके हैं।
  • नेपाल से स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 23,914 लोगों की जांच हुई है।


यूरोपीय देश स्लोवेनिया ने कोरोना मुक्त होने की घोषणा की

  • यूरोप के देश स्लोवेनिया ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि देश से कोरोना वायरस महामारी खत्म हो चुकी है। 
  • 20 लाख की आबादी वाले स्लोवेनिया में कोरोना रे 1464 मामले सामने आए और इस महामारी से 103 लोगों की जान गई।


न्यूयॉर्क में बच्चों में कोरोना संबंधित सूजन की दुलर्भ बीमारी के 110 मामलों की जांच

  • अमेरिका में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के केंद्र रहे न्यूयॉर्क सिटी के अधिकारी बच्चों में कोविड-19 से संबंधित सूजन की दुर्लभ बीमारी के 110 मामलों की जांच कर रहे हैं। 
  • शहर के गवर्नर ने स्थिति को गंभीर बताया और कहा कि इससे तीन बच्चों की जान चली गई है। बच्चों में गंभीर बीमारी और बच्चों की मौत, सूजन की गंभीर बीमारी से संबंधित है जिसे कोविड-19 से जुड़ा ‘पीडियाट्रिक मल्टी-सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम’ कहा जाता है।
  • अब तक, पांच और सात साल के दो लड़कों और 18 साल की किशोरी की इस बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।


यूएनएससी की सुधार प्रक्रिया, बातचीत ‘अगले नोटिस तक’ टली

  • वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में व्यक्तिगत बैठकें बंद हैं इसलिए यूएनएससी की काफी समय से लंबित सुधार प्रक्रिया पर चर्चा के लिए विभिन्न देशों की सरकारों के बीच बैठकें (इंटरगवर्मेंटल निगोसिएशन्स या आईजीएन) अगले नोटिस तक स्थगित रहेंगी।


चीन में कोरोना वायरस के 15 नए मामले

  • चीन में कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 11 लोगों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। इन नए मामलों के साथ चीन में संक्रमितों की संख्या 82,933 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
  • चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार, गुरुवार को जिलिन प्रांत से कोरोना वायरस के स्थानीय प्रसार के चार नए पुष्ट मामले सामने आए


भारत-अमेरिका के बीच सहयोग की अभी सबसे अधिक जरूरत: राजदूत तरणजीत सिंह संधू

  • अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी ने भारत-अमेरिका के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता को दर्शाया है।
  • संधू ने प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों के साथ गुरुवार को हुए ऑनलाइन संवाद में कहा, कोविड-19 ने हमें पहले से कहीं अधिक सहयोग की जरूरत महसूस कराई है। 
  • उन्होंने कहा, हमारे प्रधानमंत्री ने चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक समन्वित प्रतिक्रिया पर जोर दिया है, जबकि हम इस संकट का सामना करने के लिए घरेलू क्षमताओं को भी मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।


अमेरिका में 30 लाख लोग और हुए बेरोजगार

  • कोरोना वायरस महामारी के चलते करीब 30 लाख अमेरिकियों ने बीते सप्ताह बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया। अमेरिका में ज्यादातर राज्यों द्वारा कई कारोबारों को दोबारा खोलने की इजाजत देने के बावजूद कंपनियां छंटनी के लिए मजबूर हैं।
  • सरकार ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते सिर्फ दो महीनों में करीब 3.6 करोड़ लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है।
  • इसके अलावा पिछले सप्ताह करीब 8.42 लाख लोगों ने स्वरोजगार और अस्थाई श्रमिकों के लिए एक अलग योजना के तहत सहायता के लिए आवेदन किया।


ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर फिर बातचीत से किया इनकार

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर फिर बातचीत करने से इनकार कर दिया है और साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के बीजिंग के तरीके पर निराशा व्यक्त की है।
  • कोरोना वायरस से दुनियाभर में तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 80,000 सिर्फ अमेरिका से हैं।
  • अमेरिका और चीन ने इस साल की शुरुआत में व्यापार समझौते के पहले चरण पर दस्तखत किए थे, जिसके साथ माना गया कि दो साल से चल रहे व्यापार युद्ध का अंत हो गया।


ट्रंप ने चीन से अमेरिकी पेंशन निधि निवेश निकालने की पुष्टि की

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि उनके प्रशासन ने चीन से अरबों डॉलर के अमेरिकी पेंशन निधि निवेश निकालने के लिए कहा है और इसी तरह के अन्य कदमों पर विचार किया जा रहा है।
  • कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद अमेरिका और चीन के संबंध बिगड़ गए हैं। अमेरिका ने कोरोना वायरस से निपटने में चीन के रुख पर निराशा व्यक्त की है। 


अमेरिका में 24 घंटे में 1754 कोरोना मरीजों की मौत

  • जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1754 मरीजों की मौत हो गई है।


रूस में संक्रमितों की संख्या ढाई लाख के पार

  • चीन से शुरू हुए कोरोना संक्रमण ने पूरी दुनिया को असहाय बना दिया है। यूरोप और अमेरिका में भयंकर तबाही मचा चुकी इस महामारी का दंश झेल रहा रूस अब तीसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। गुरुवार को रूस में संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed