फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Live Updates Hindi News Covid19 14th may Positive cases and death toll rises America, Italy, Pakistan, Britain

Corona World LIVE: अमेरिका में 24 घंटे में 1754 की मौत, दुनियाभर में मृतकों की संख्या तीन लाख पार

Fri, 15 May 2020 06:48 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Fri, 15 May 2020 06:48 AM IST
सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 98 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 44 लाख 29 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 16 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 85 हजार को पार कर गई है और 14 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus World Live Updates Hindi News Covid19 14th may Positive cases and death toll rises America, Italy, Pakistan, Britain
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्सः

विज्ञापन

अमेरिका: 24 घंटे में 1754 कोरोना मरीजों की मौत
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1754 मरीजों की मौत हो गई है।

रूस में संक्रमित ढाई लाख पार
चीन से शुरू हुए कोरोना संक्रमण ने पूरी दुनिया को असहाय बना दिया है। यूरोप और अमेरिका में भयंकर तबाही मचा चुकी इस महामारी का दंश झेल रहा रूस अब तीसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। बृृहस्पतिवार को रूस में भी संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख के पार पहुंच गया। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले दो सप्ताह में यहां एक दिन में सबसे कम नए मरीज मिले हैं। 

रूस में एक दिन में मिले 9,974 नए मरीज
बृहस्पतिवार शाम तक रूस में एक दिन में 9,974 नए मरीज मिलने के साथ संक्त्रस्मितों की संख्या 2,52,245 पहुंच गई। रूस से ज्यादा मरीज स्पेन में 2,72,646 और अमेरिका 14,30,348 में ही हैं। बीते दो सप्ताह में संक्त्रस्मण के सबसे ज्यादा मामले आबादी के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशों में शुमार अमेरिका, रूस और ब्राजील में आए हैं। ब्राजील में जहां 1,90,137 संक्त्रस्मितों के साथ ही 13,240 लोगों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन


अमेरिका में अब तक 85 हजार गंवा चुके जान
85 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। दूसरी ओर रूस में अब तक इस बीमारी ने 2,305 लोगों को शिकार बनाया है। जबकि 53 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। आंकडे़ बताते हैं कि अमेरिका में मृत्यु दर करीब छह फीसदी है वहीं, ब्राजील में सात फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में 31,027 लोगों की जांच हुई है। 

दुनियाभर में तीन लाख से अधिक मौतें

जॉन हॉप्किंस के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना की वजह से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या तीन लाख के पार हो गई है, वहीं इस वैश्विक महामारी से अब तक 44 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

कोरोना के कारण सिंगापुर एयरलाइंस को 48 साल के इतिहास में पहली बार घाटा

  • सिंगापुर एयरलाइंस को अपने परिचालन के 48 साल के इतिहास में पहली बार घाटा हुआ है। कोविड-19 की वजह से दुनिया भर में लगे यात्रा प्रतिबंधों का खामियाजा कंपनी को भी उठाना पड़ा है।
  • सिंगापुर के शेयर बाजार को कंपनी ने गुरुवार को बताया कि 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में उसे 21.2 करोड़़ सिंगापुर डॉलर (14.93 करोड़़ अमेरिकी डॉलर) का घाटा हुआ है।
  • इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 68.3 करोड़ सिंगापुर डॉलर (48.09 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का लाभ हुआ था। कंपनी का जनवरी-मार्च अवधि का घाटा ही 73.2 करोड़ सिंगापुर डॉलर (51.55 करोड़ अमेरिकी डॉलर) है। इससे पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 20.3 करोड़ सिंगापुर डॉलर (13.62 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का लाभ हुआ था।
  • सिंगापुर एयरलाइंस ने 1972 में अपना परिचालन शुरू किया था। तब से अब तक कंपनी को यह पहली बार घाटा हुआ है। कंपनी भारत में टाटा समूह के साथ साझेदारी में विस्तार एयरलाइंस का भी परिचालन करती है।



पाकिस्तान में 1452 नए मामले, 33 की मौत

  • पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 1452 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 35,788 हो गई है।
  • वहीं, 33 लोगों की मौत के बाद देशभर में मृतकों की संख्या 770 हो गई है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि स्थानीय संक्रमण के माध्यम से कोरोना का प्रसार आने वाले समय में खतरनाक रूप ले सकता है।

अमेरिका में अर्थव्यवस्था को दोबारा खोलने के कुछ सप्ताह बाद बढ़ सकते हैं मामले

  • अमेरिका के कई राज्यों ने अपनी अर्थव्यवस्था को खोलना शुरू कर दिया है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इससे कोविड-19 के मामले बढ़ते हैं तो यह स्पष्ट होने में कई सप्ताह लग सकते हैं।
  • पूरे देश में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति अलग-अलग है। कुछ स्थानों पर मामले बढ़ रहे हैं तो कुछ स्थानों पर मामले घट रहे हैं। इसके अलावा संक्रमण नाटकीय रूप से कई स्थानों पर इधर-उधर हो सकता है।


चीन में 15 नए मामले, वुहान में 1.1 करोड़ लोगों की जांच शुरू

  • चीन में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए जिनमें से 12 मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं दिखे।
  • वैश्विक महामारी का दूसरा दौर शुरू होने की आशंकाओं के बीच इस जानलेवा संक्रामक रोग का केंद्र रहे वुहान शहर में 1.1 करोड़ लोगों की कोविड-19 के लिए बड़े पैमाने पर जांच शुरू हो गई है।
  • चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि तीन मामले स्थानीय हैं जिनमें से दो लियाओनिंग प्रांत और एक जिलिन प्रांत में सामने आया।
  • एनएचसी ने बताया कि बुधवार तक चीन मुख्य भूभाग पर संक्रमितों की संख्या 82,929 थी जिनमें से 101 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। चीन में अब तक कुल 4,633 लोग इस संक्रामक रोग के चलते जान गंवा चुके हैं।

ट्रंप से 14 राज्यों के अटॉर्नी जनरलों ने कहा चीन को जवाबदेह ठहराया जाए

  • अमेरिका में 14 राज्यों के रिपब्लिकन अटॉर्नी जनरलों ने देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बुधवार को कहा कि वह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी फैलने के
  • कारण हुए नुकसान के लिए राज्यों और संघ की साझेदारी की मदद से चीन की जवाबदेही तय करें।
  • राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि चीन की साम्यवादी सरकार सूचना मुहैया कराने में संभवत: असफल रही या फिर उसने गलत सूचना दी, जिसके कारण यह वायरस फैला।

नेपाल में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 245

  • नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने दिए गए आंकड़ों में सुधार करते हुए बताया है कि कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या देश में 245 है।
  • इससे पहले बताया गया था कि पांच नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 250 हो गई है।
  • नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना मामलों की संख्या को संशोधित कर 245 किया गया है, यह मानते हुए कि गिनती में पुनरावृत्ति हुई थी।

 



ब्राजील के राष्ट्रपति तीन बार हुई कोरोना की जांच में संक्रमित नहीं पाए गए

  • ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो मार्च में कोरोना वायरस की तीन बार की गई जांच में संक्रमित नहीं पाए गए। इन जांच नतीजों की जानकारी बुधवार को सार्वजनिक की गई।
  • बोल्सोनारो फ्लोरिडा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक बैठक में शामिल हुए थे जिसके बाद कोविड-19 की उनकी जांच की गई।
  • यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में इसलिए आई क्योंकि इस बैठक में शामिल हुआ बोल्सोनारो का एक करीबी सहायक उस समय कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
  • उस यात्रा पर गए 23 अन्य ब्राजीलियाई सरकार के अधिकारी और कारोबारी नेता भी बाद में संक्रमित पाए गए थे।


डब्ल्यूएचओ ने कहा कोरोना महामारी पर कब तक काबू पाया जा सकेगा यह अनुमान लगाना असंभव 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपात परिस्थिति संबंधी प्रमुख ने कहा है कि यह अनुमान लगाना असंभव है कि वैश्विक महामारी पर कब तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।
  • डॉ. माइकल रयान ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संभवत: यह वायरस कभी न जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या अभी तक कम है।
  • उन्होंने कहा कि टीके के अभाव में लोगों के भीतर इस वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होने में वर्षों लग सकते हैं।
  • रयान ने बताया कि ऐसी उम्मीद है कि इसका एक प्रभावी टीका आएगा, लेकिन तब भी इसे बड़ी मात्रा में बनाने और दुनियाभर के लोगों तक मुहैया कराने के लिए बहुत काम करने की आवश्यकता होगी।

ट्रंप ने स्कूलों को फिर से खोलने पर दिया जोर, फॉसी पर साधा निशाना

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देशभर के गवर्नरों से अपने-अपने राज्यों में स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा काम करने के लिए कहा और साथ ही उन्होंने डॉ. एंथनी फॉसी पर निशाना साधा जिन्होंने छात्रों को स्कूल भेजने में जल्दबाजी करने के खिलाफ आगाह किया है।
  • राष्ट्रपति ने फॉसी पर दोतरफा बातें करने का आरोप लगाया। उनकी इस टिप्पणी से संकेत मिलता है कि वह देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ से नाखुश हैं।
  • ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बुधवार को पत्रकारों से कहा कि मुझे लगता है कि निश्चित तौर पर उन्हें स्कूलों को खोलना चाहिए। 
  • उन्होंने कहा कि हमारे देश को वापसी करनी है और जल्द से जल्द वापसी करनी है। और अगर स्कूल बंद रहते हैं तो मुझे नहीं लगता कि हमारा देश वापसी कर रहा है।
  • फॉसी ने मंगलवार को सीनेट की एक समिति से कहा था कि उनका मानना है कि फिर से खोलने का फैसला हर क्षेत्र के हिसाब से लिया जाना चाहिए।

अमेरिका में 24 घंटे में 1813 मौतें

  • कोरोना की वजह से अमेरिका में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। यहां पिछले 24 घंटे में 1813 लोगों की मौत हुई है।
  • मृतकों की संख्या विश्व में सर्वाधिक 85,000 के पार हो गई है।


यहां पढ़ें 13 मई (बुधवार) के सभी अपडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed