फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CoronaVirus Covid 19 Vaccine News Update: One shot of coronavirus vaccine likely would not be enough for survival

CoronaVirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन की एक डोज से वायरस से बचना मुश्किल, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेताया

Mon, 31 Aug 2020 09:24 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 31 Aug 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Vaccine News Update: One shot of coronavirus vaccine likely would not be enough for survival
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार करने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। वहीं, अमेरिका के वैज्ञानिकों ने कहा है कि वैक्सीन के तैयार होने पर केवल एक डोज से काम नहीं चलने वाला है। वैज्ञानिकों का कहना है कि लोगों को दो डोज की जरूरत पड़ सकती है और यही सबसे बड़ी चुनौती है। 

विज्ञापन


वर्तमान समय में, दुनियाभर में टेस्टिंग किट, पीपीई किट और दूसरी जरूरी चीजों की कमी है। ऊपर से दो बार वैक्सीनेशन का प्रोग्राम चलाना दुनियाभर के देशों के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर उभरेगा। 
विज्ञापन



वहीं, अन्य बड़ी समस्याओं में खुद मानव ही शामिल है। लोगों को इस बात के लिए मनाना कि उन्हें एक नहीं बल्कि वैक्सीन के दो डोज की जरूरत पड़ेगी, खुद में ही एक बड़ी समस्या है। ऐसा भी हो सकता है कि कुछ लोग वैक्सीन के दुष्प्रभाव से डरकर वैक्सीन न लगावाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैंडरबिल्ट विश्वविद्यालय की हेल्थ पॉलिसी प्रोफेसर डॉ केली मूर ने कहा, इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आएगा। यह मानव इतिहास का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम होगा। इसे पूरा करने में हमें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। हमने अभी तक इतना बड़ा प्रोग्राम नहीं चलाया है। 

यह भी पढ़ें: वैक्सीन पर इटली का खुश करने वाला दावा, कहा- कोरोना के सभी रूपों पर असरदार होगा टीका

अमेरिका में वैक्सीन तैयार होने का क्या है हाल
अमेरिका में कोरोना की वैक्सीन को बाजार तक लाने के लिए 'ऑपरेशन वार्प स्पीड' चल रहा है। इसके तहत छह फार्मास्यूटिकल कंपनियों को रुपये दिए गए हैं। इनमें से दो कंपनी मॉडर्ना और फाइजर हैं, जिनके वैक्सीन फेज-3 ट्रायल पर है। दोनों कंपनी 30 हजार वॉलंटियरों को वैक्सीन की दो डोज दे रही हैं। मॉडर्ना 28 दिन के बाद तो फाइजर 21 दिन के बाद दूसरी डोज देगी। 


एस्ट्रेजेनेका इस महीने फेज-3 ट्रायल को शुरू कर सकती है। इसके फेज-1 और फेज-2 ट्रायल के दौरान दो डोज 28 दिनों के दौरान दी गई। नोवावैक्स को अभी फेज-3 ट्रायल को शुरू करना है, लेकिन इसने पहले ट्रायल्स में वॉलंटियरों को वैक्सीन की दो डोज दी थी। 

जॉनसन एंड जॉनसन के फेज-3 ट्रायल में कुछ लोगों को एक डोज दिया जाएगा और वहीं कुछ को वैक्सीन की दो डोज दी जाएगी। दूसरी तरफ, सानोफी ने अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की है कि वह वॉलंटियरों को वैक्सीन की एक डोज देगा या दो डोज।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed