फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus updates More than 6 lacs confirmed covid19 cases worldwide 30 thousand died

वैश्विक स्तर पर 6 लाख पीड़ित, 30 हजार से ज्यादा मौत, अमेरिका में एक लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

Sun, 29 Mar 2020 05:18 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Mar 2020 05:18 AM IST
सार

  • प्रभावित देश: 199
  • कुल केस: 661394
  • कुल मौत: 30671
  • इलाज से ठीक: 141465

विज्ञापन
Coronavirus updates More than 6 lacs confirmed covid19 cases worldwide 30 thousand died
कोरोना वायरस - फोटो : social media

विस्तार

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस भयानक रूप लेता जा रहा है। इस वायरस की चपेट में करीब 199 देश आ चुके हैं, जिसके कारण 30 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और 6 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। चीन, इटली, स्पेन और ईरान के बाद अब इस वायरस का सबसे भयावह रूप अमेरिका में दिखाई देने की संभावना बन रही है, जहां संक्रमितों की संख्या रॉकेट की गति से बढ़ते हुए एक लाख के पार पहुंच गई है। फिलहाल 3 लाख से ज्यादा संक्रमितों की मौजूदगी के साथ यूरोप इस वायरस का सबसे बड़ा ‘हॉट जोन’ है, जहां दुनिया भर में हुई मौत का आधे से ज्यादा हिस्सा अकेले स्पेन और इटली में ही दर्ज किया गया है। ब्रिटेन में भी महज 24 घंटे के अंदर करीब 3 हजार नए मरीजों में वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और 578 नई मौत दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन


अमेरिका में शुक्रवार रात तक संक्रमितों की संख्या 1,04,256 हो चुकी थी और 1704 लोग इस जानलेवा महामारी के चलते जान गंवा चुके थे। इसके चलते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी युद्धकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए एक निजी ऑटोमोबाइल कंपनी जनरल मोटर्स को जबरन चिकित्सकीय उपकरण बनाने का आदेश जारी करना पड़ा। ट्रंप ने आदेश जारी करते हुए कहा, आज की कार्रवाई से वेंटीलेटरों का तेज निर्माण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी, जिससे अमेरिकी नागरिकों की जान बचाई जा सकेगी। अमेरिका के 60 फीसदी हिस्से में लॉकडाउन घोषित किया जा चुका है। विशेषज्ञों ने अमेरिका में इस वायरस के खतरनाक गति से बढ़ने के लिए नाइट लाइफ के लिए मशहूर न्यू ओरलियंस में फरवरी में आयोजित एक माह लंबे मार्दी ग्रास फेस्टिवल को जिम्मेदार माना है।
विज्ञापन


ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और स्वास्थ्य मंत्री मैट हेनकॉक के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि के बाद घबराहट का माहौल है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में वायरस संक्रमितों की संख्या 24 घंटे में 11,658 से बढ़कर 14,543 पर पहुंच गई है, जबकि इससे मरने वालों की संख्या में भी 181 से बढ़कर 759 हो गई है। मंत्रालय का कहना है कि देश में 1,13,777 लोगों का टेस्ट किया गया है, जिनमें 99,234 का परिणाम नेगेटिव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में शनिवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो जाने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग और क्वारंटीन से जुड़े नियमों को और ज्यादा सख्त कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3378 हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने शनिवार रात से विदेश से आने वाले सभी लोगों को सरकारी खर्च पर अनिवार्य रूप से क्वारंटीन किए जाने का आदेश जारी किया था। इसका उल्लंघन करने वालों से करीब 986 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना वसूले जाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई उद्योगपति इसका उल्लंघन करता है तो उसे 10 हजार डॉलर का जुर्माना भरना होगा।

पाक में पंजाब बना कोरोना का नया केंद्र

पाकिस्तान में शनिवार को कोरोना वायरस महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1408 पर पहुंच गई। पड़ोसी देश का पंजाब राज्य इस महामारी के सबसे बड़े केंद्र के तौर पर उभरा है, जहां इस जानलेवा वायरस के चलते 490 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पंजाब में शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 419 थी। पंजाब के डेरा गाजी खान जिले में सबसे ज्यादा 207 पीड़ित हैं। पाकिस्तान में संक्रमण के अधिकतर मामले हाल ही में ईरान से लौटने वालों में मिले हैं, जहां इस जानलेवा वायरस ने भयानक कहर बरपाया हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में फिलहाल 7 लोगों की हालत गंभीर है। पाकिस्तान में इस वायरस से अभी तक 12 लोगों की मौत हुई है।

नेपाल में मिला चौथा पॉजिटिव मामला

नेपाल के स्वास्थ्य व जनसंख्या मंत्रालय ने शनिवार को देश में कोरोना वायरस का चौथा पॉजिटिव मामला मिलने की पुष्टि की। चारों तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद हो जाने के कारण एक तरह से सील हो चुके नेपाल का यह नया मामला पश्चिमी हिस्से में मिला है। काठमांडो पोस्ट ने मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि 34 वर्षीय पीड़ित बिकेश देवकोटा हाल ही में यूएई से लौटा था। उसके सैंपल की रिपोर्ट राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला ने शुक्रवार को जारी की। उसका फिलहाल सुदूरपश्चिम राज्य के धनगढ़ी में सेती प्रॉविंशियल हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।

अब अफ्रीकी महाद्वीप पर मंडराया खतरा

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि इस जानलेवा महामारी का खतरा अब अफ्रीकी महाद्वीप पर मंडर रहा है, जहां अभी तक बेहद कम संख्या में कोरोना पीड़ित पाए गए हैं। डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक (अफ्रीका) ने यह चेतावनी दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन के बावजूद जनजीवन सामान्य रूप से चलने और कोरोना वायरस के कारण पहली मौत सामने आने के बाद दी है।

युद्धग्रस्त क्षेत्रों में मर सकते हैं लाखों लोग

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस जानलेवा वायरस का असली कहर कम आय वाले देशों और युद्ध से जूझ रहे सीरिया व यमन सरीखे देशों में देखने को मिल सकता है। इन सभी जगह पर स्वास्थ्य सेवाएं पर्याप्त स्तर पर नहीं होने के चलते लाखों की संख्या में लोगों के वायरस की चपेट में आकर मरने की संभावना जताई जा रही है। इंटरनेशनल रेस्क्यू कमेटी ने कहा है कि इन क्षेत्रों में शरणार्थियों के बेहद बदतर हालात में रहने के चलते वायरस का कहर और ज्यादा होगा।

 
देश  कुल केस मौत
अमेरिका 122,273 2,047
इटली  92,472 10,023
चीन  81,394 3,295
स्पेन  73,235 5,982
जर्मनी  57,695 433
फ्रांस  37,575 2,314
ईरान  35,408 2,517
ब्रिटेन  17,089 1019
स्विट्जरलैंड 14,076 264  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed