फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Update : 22.27 lakh new cases registered in world, daily cases decreased in America and France, violent demonstrations in Brussels, 15 injured, Know More

दुनिया में 22.27 लाख नए मामले दर्ज : अमेरिका और फ्रांस में दैनिक मामले घटे, ब्रुसेल्स में हिंसक प्रदर्शन, 15 घायल

Tue, 25 Jan 2022 12:56 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन/ब्रुसेल्स।
एजेंसी, वाशिंगटन/ब्रुसेल्स। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 25 Jan 2022 12:56 AM IST
सार

डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय निदेशक हैंस क्लूज ने कहा है कि कोविड -19 के ओमिक्रॉन स्वरूप ने यूरोप के देशों में महामारी को एक नए चरण में स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने कहा, हमारा अनुमान है कि महामारी खत्म होने से पहले साल के अंत में एक बार फिर वापस आ सकती है।

विज्ञापन
Coronavirus Update : 22.27 lakh new cases registered in world, daily cases decreased in America and France, violent demonstrations in Brussels, 15 injured, Know More
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। जबकि ब्रुसेल्स में कोरोना और उसके नए स्वरूप ओमिक्रॉन से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इसे लेकर हुई हिंसक झड़प में तीन पुलिसकर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। इस बीच, दुनिया में 22.27 लाख नए मामलों के साथ अमेरिका और फ्रांस में संक्रमण में कुछ गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


दुनियाभर में कोरोना को लेकर पिछले एक दिन में 4,831 लोगों की मौत भी हुई है। नए संक्रमितों में फ्रांस तीन लाख नए मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर और अमेरिका 1.97 लाख नए मरीजों के साथ तीसरे नंबर पर रहा। अमेरिका और फ्रांस में पिछले एक दिन में रोजाना आने वाले नए मामलों को लेकर यह गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अमेरिका में संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक मौतें (574) हुईं जबकि फ्रांस में 115 लोगों ने जान गंवाई। 
विज्ञापन


अब तक 35.23 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि 56.15 ने अपनी जान गंवाई है। उधर, ब्रुसेल्स में प्रतिबंधों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किए और पत्रकारों को कवरेज करने से रोका। यहां हुए हिंसक प्रदर्शनों में पुलिस ने 70 लोगों को गिरफ्तार किया। इससे पहले हिंसक संघर्ष में तीन पुलिसकर्मी और 12 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल के अंत तक यूरोप में लौट सकती है महामारी : क्लूज
डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय निदेशक हैंस क्लूज ने कहा है कि कोविड -19 के ओमिक्रॉन स्वरूप ने यूरोप के देशों में महामारी को एक नए चरण में स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने कहा, हमारा अनुमान है कि महामारी खत्म होने से पहले साल के अंत में एक बार फिर वापस आ सकती है।

हालांकि उन्होंने कहा, यह जरूरी नहीं कि महामारी वापस लौटे। हैंस ने कहा, ओमिक्रॉन मार्च तक 60 फीसदी लोगों को संक्रमित कर सकता है। साथ ही उम्मीद जताई कि फिलहाल ओमिक्ऱन का उछाल पूरे यूरोप में चरम पर है जो कुछ ही हफ्तों या महीनों में वैश्विक प्रतिरक्षा के चलते थम जाएगा। इसमें टीकाकरण की बड़ी भूमिका होगी।

चीन के शिआन से एक माह बाद हटा लॉकडाउन, बीजिंग में 20 लाख लोगों की जांच
चीन सरकार ने शीतकालीन ओलंपिक से पहले कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण शिआन शहर में करीब एक महीने से जारी लॉकडाउन को अब हटा दिया है। शहर की आबादी करीब 1.3 करोड़ है। इस बीच, बीजिंग के एक जिले में करीब 20 लाख लोगों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई।

सरकार ने फेंगताई और 14 अन्य स्थानों पर संक्रमण के 25 मामले सामने आने के बाद बीजिंग के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के लोगों को शहर ना छोड़ने को कहा है। फेंगताई के लोग बर्फ से ढके फुटपाथों पर कड़कड़ाती ठंड में जांच के लिए कतारों में खड़े दिखे।

जर्मनी : ओमिक्रॉन पर नई कार्ययोजना रखेंगे नेता
चांसलर ओलाफ शुल्ज और जर्मनी के 16 प्रांतों के गवर्नर देश में महामारी को लेकर आगे की कार्ययोजना प्रस्तुत करने जा रहे हैं। उम्मीद है कि ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रसार को देखते हुए लोगों के लिए पीसीआर परीक्षण बढ़ाए जाएं। देश में पिछले सप्ताह प्रति एक लाख लोगों पर 840 नए ओमिक्रॉन मामले देखे गए। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 63,393 नए मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed