{"_id":"5e8977928ebc3e76d2168fd5","slug":"coronavirus-these-nine-countries-of-world-are-safe-from-covid-19-effect-says-john-hopkins-university-of-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के केवल इन नौ देशों पर नहीं है कोरोना वायरस का प्रभाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया के केवल इन नौ देशों पर नहीं है कोरोना वायरस का प्रभाव
Sun, 05 Apr 2020 11:45 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
दुनिया के नौ देशों में नहीं फैला है कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी कोरोना वायरस को लेकर डाटा तैयार कर रही है। यूनिवर्सिटी के अनुसार जहां दुनियाभर के लगभग सभी देशों को कोविड-19 प्रभावित कर चुका है वहीं केवल नौ देश ऐसे हैं जहां यह अभी तक नहीं पहुंच पाया है। इन देशों में उत्तर कोरिया, तुर्कमेनिस्तान, सूडान जैसे देश शामिल हैं। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जो कोरोना के कहर से बचे हुए हैं-
विज्ञापन
तुर्कमेनिस्तान- मध्य एशिया के देश तुर्कमेनिस्तान ने अपने देश में कोरोना वायरस शब्द के इस्तेमाल पर ही प्रतिबंध लगा दिया है। यहां की पुलिस मास्क लगाकर घूमने और महामारी की बात करने वालों को गिरफ्तार करके जेल भेज रही है। कोरोना की रोकथाम के लिए सोशल पोस्ट और दीवारों पर लगे पोस्टर को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
ताजिकिस्तान- मध्य एशिया के दूसरे देश ताजिकिस्तान में दुनियाभर से लोग ट्रैकिंग-क्लाइंबिंग के लिए आते हैं। यहां मार्च की शुरुआत से ही दुनिया के 35 देशों के नागरिकों को आने से मना कर दिया गया था। यहां महामारी खत्म होने तक न तो विदेशी नागरिक आ सकते हैं और न ही लोग बाहर जा सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया- चीन से सटे उत्तर कोरिया में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसे दुनिया के सीक्रेट देशों में से एक माना जाता है। चीन में कोरोना वायरस फैलने के बाद इसने अपनी सारी सीमाओं को सील कर दिया था। यहां आमतौर पर ज्यादा विदेशी नागरिकों का आना-जाना नहीं है।
दक्षिणी सूडान- उत्तरी अफ्रीका के देश दक्षिणी सूडान कोरोना वायरस से मुक्त है। इस देश की आबादी 1.11 करोड़ है। इसने भी अपनी सीमाओं को सील किया हुआ है। यहां न कोई बाहर जा पा रहा है और न ही कोई अंदर आ सकता है। हालांकि यहां जनजीवन सामान्य है।
यमन- मध्यपूर्वी देश यमन कोरोना संक्रमण की चपेट में नहीं आया है। इस देश ने सालों तक गृहयुद्ध का सामना किया है। यहां की आबादी तीन करोड़ है। यहां भूख और गरीबी से बहुत सारे लोगों की मौत हुई है।
इसके अलावा दक्षिणी अफ्रीकी देश बुरुंडी, पूर्वी अफ्रीकी देश मलावी, अफ्रीका का लिसोथो और कोमोरोस भी फिलहाल कोरोना के संक्रमण में नहीं आए हैं।