{"_id":"5e8196ad8ebc3e6fbc28285e","slug":"coronavirus-thailand-king-maha-vajiralongkorn-leave-for-germany-leaving-his-country-people-in-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Thailand: कोरोना संकट से जूझती जनता को छोड़कर 20 महिलाओं के साथ जर्मनी रवाना हुए राजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus in Thailand: कोरोना संकट से जूझती जनता को छोड़कर 20 महिलाओं के साथ जर्मनी रवाना हुए राजा
Mon, 30 Mar 2020 12:32 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, थाईलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, थाईलैंड
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 30 Mar 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
थाईलैंड में कोरोना वायरस: राजा महा वाजिरालोंगकोर्न जर्मनी रवाना (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड के विवादित राजा महा वाजिरालोंगकोर्न उर्फ राम दशम कोरोना वायरस से जूझ रही अपनी जनता को बीच में छोड़कर जर्मनी चले गए हैं। उन्होंने जर्मनी में एक आलीशान होटल को अपना किला बना लिया है। वह अपने साथ 20 महिलाओं को लेकर गए हैं जो होटल में बने हरम में रहेंगी। इसके अलावा वह अपने साथ कई नौकर भी लेकर गए हैं। वहीं कोरोना की आशंका के चलते उन्होंने अपने परिवार के लोगों को वापस भेज दिया है।
विज्ञापन
लग्जरी होटल में खुद को किया आइसोलेट
राजा महा ने कोरोना संकट के मद्देनजर अपने सेवकों के साथ जर्मनी के अल्पाइन रिसॉर्ट में स्थित एक लग्जरी होटल में खुद को आइसोलेट कर लिया है। ऐसी जानकारी है कि राजा ने होटल ग्रैंड सोन्नेबिचल को पूरा बुक कर लिया है। इतना ही नहीं इसके लिए उन्होंने बकायदा जिला परिषद से विशेष अनुमति ली है। राजा महा 2016 में अपने पिता की मौत के बाद राजगद्दी पर बैठे थे।
विज्ञापन
हरम में रहेंगी 20 महिलाएं
द वीक की रिपोर्ट के अनुसार 67 साल के राजा के साथ उनके हरम में 20 महिलाएं और बड़ी संख्या में नौकर रहेंगे। वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इलाके में होटलों और गेस्ट हाउस को बंद करने का आदेश दिया गया है। हालांकि जिला परिषद का कहना है कि चूंकि गेस्ट सिंगल हैं और एक ही समूह है इसी वजह से उन्हें इजाजत दी गई है।
विज्ञापन
कोरोना के शक के चलते परिवार के 119 लोगों को भेजा वापस
राजा ने अपने परिवार के 119 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने के शक में थाईलैंड वापस भेज दिया है। इसी बीच राजा के संकट के समय जर्मनी भागने को लेकर देश में हजारों लोग गुस्से में हैं। सोशल मीडिया पर लोग राजा की आलोचना कर रहे हैं। जबकि देश में राजा की आलोचना या अपमान करने पर 15 साल जेल की सजा का प्रावधान है। देश में हमें राजा की क्या जरुरत हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।
महामारी से जूझ रहा है थाईलैंड
राजा महा ऐसे समय पर थाईलैंड छोड़कर गए हैं जब उनका देश महामारी के प्रकोप से जूझ रहा है। यहां अब तक कोरोना संक्रमितों के 1245 मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि थाइलैंड के राजा फरवरी से अपने देश से बाहर हैं। राजगद्दी पर बैठने से पहले उन्होंने अपनी बॉडीगार्ड से चौथी शादी रचाई थी।