फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : Situation serious in South Korea and Hong Kong, White House spokesperson infected

कोरोना : दक्षिण कोरिया और हांगकांग में भी हालात गंभीर, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता संक्रमित

Tue, 29 Mar 2022 12:51 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, शंघाई/बीजिंग/सियोल/हांगकांग/येरूशलम/वाशिंगटन।
एजेंसी, शंघाई/बीजिंग/सियोल/हांगकांग/येरूशलम/वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 29 Mar 2022 12:51 AM IST
सार

चीन के शंघाई में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखकर लॉकडाउन का एलान किया गया है। इसके साथ ही यहां करीब ढाई करोड़ से ज्यादा लोग घरों में बंद हो गए हैं। वित्तीय राजधानी लॉकडाउन की गिरफ्त में है और जिलिन व दूसरे प्रांतों में भी कई केस सामने आए हैं। ऐसे में हालात एक बार फिर से भयावह होने की दिशा में बढ़ रहे हैं। इधर, दक्षिण कोरिया में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण के 1,87,213 नए मामले दर्ज हुए हैं। हांगकांग में भी एक ही दिन के भीतर 7,685 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus : Situation serious in South Korea and Hong Kong, White House spokesperson infected
coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

चीन की वित्तीय राजधानी शंघाई में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद यहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। शंघाई प्रशासन ने शहर की अधिकांश गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी हैं। शहर के करीब ढाई करोड़ से ज्यादा लोग अब घरों में बंद हो गए हैं। इसके अलावा चीन जिलिन प्रांत समेत अन्य कई शहरों में भी कोरोना का तेज प्रसार जारी है। देश में 2020 की तरह का माहौल देखने में आ रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय सरकार के अनुसार, शंघाई के वित्तीय केंद्र पुडोंग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों को सोमवार तड़के से शुक्रवार तक बंद रखा जाएगा, क्योंकि शहर में व्यापक स्तर पर कोविड-19 संबंधी जांच जारी है। लाकडाउन के दूसरे चरण के तहत शहर में शुक्रवार से पांच दिनी प्रतिबंध रहेंगे। लोगों को घर पर ही रहना होगा। कार्यालय तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी निलंबित रहेंगी। 
विज्ञापन


शंघाई डिज्नी पार्क पहले ही बंद किया जा चुका है। चीन में इस महीने देशभर में 56,000 से अधिक संक्रमितों के मिलने के बाद लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। हांगपू नदी से लगते शहर में नौ दिनों का लाकडाउन लगाया है। इससे पहले सरकार यहां पर लाकडाउन लगाने को इनकार कर रही थी। बता दें, बीते 24 घंटे के दौरान चीन में 1,219 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया व हांगकांग में भी हालात गंभीर
सोमवार को दक्षिण कोरिया में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण के 1,87,213 नए मामले दर्ज हुए हैं। पहली बार दैनिक मामले 25 दिनों में दो लाख से नीचे दर्ज किए गए हैं। देश में गंभीर रोगियों की संख्या फिलहाल 1,273 के रिकॉर्ड स्तर पर है। हांगकांग में एक दिन के भीतर 7,685 नए मामले सामने आए हैं। अफ्रीका में बीते 24 घंटों के दौरान 2,422 मामले सामने आए हैं। महाद्वीप में कोरोना के मामले बढ़कर 1,13,22,887 हो गए हैं। 

इस्राइली पीएम बेनेट संक्रमित, भारत यात्रा अधर में
इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट सोमवार को संक्रमित पाए गए हैं। उनके मीडिया सलाहकार ने बताया कि 50 वर्षीय बेनेट 3 से 5 अप्रैल तक भारत दौरे पर जाने वाले थे। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि क्या उनकी यात्रा रद्द की जाएगी। बेनेट के कार्यालय ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और वह घर से काम जारी रखेंगे।

व्हाइट हाउस प्रवक्ता संक्रमित, मस्क को आशंका
यूरोप दौरे से राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ लौटने के बाद व्हाइट हाउस प्रवक्ता करीन जीन पायरे कोरोना संक्रमित हो गई हैं। पायरे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वे रविवार को एक बैठक में राष्ट्रपति से मिली थीं लेकिन इस दौरान पर्याप्त दूरी बनाए रखी। उधर, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका जताई है। 2020 के नवंबर में भी उन्होंने एक दिन में चार बार कोरोना टेस्ट कराए थे जिनमें से दो के नतीजे पाजिटिव और और दो नेगेटिव रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed