फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Singapore govt will bear public hospital bills incurred by patients infected by virus

कोरोनावायरस: सार्वजनिक अस्पतालों में भर्ती मरीजों का मुफ्त इलाज कराएगा सिंगापुर

Thu, 13 Feb 2020 08:48 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 13 Feb 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Singapore govt will bear public hospital bills incurred by patients infected by virus
सिंगापुर में कोरोनावायरस से पीड़ित 50 मामले सामने आए हैं - फोटो : PTI

कोरोनावायरस का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। चीन में हजारों लोग इसकी चपेट में आने की वजह से मौत की नींद सो चुके हैं। वहीं बुधवार को सिंगापुर में इस वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 50 तक पहुंच गई। जिसके बाद सिंगापुर सरकार का कहना है कि वह कोरोना से पीड़ित सार्वजनिक अस्पताल में भर्ती मरीजों का खर्च वहन करेगी। 

विज्ञापन


स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मुफ्त इलाज की सुविधा सामान्य चिकित्सक क्लीनिक या पॉलीक्लिनिक्स पर या फिर निजी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने वालों को नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा, 'सार्वजनिक अस्पतालों में ऐसे प्रवेशों के लिए सरकार अस्पताल के बिल का पूरा भुगतान करेगी, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य कारणों के लिए आवश्यक हैं।'

विज्ञापन

सिंगापुर के बैंक ने कार्यालय में किया काम बंद

सिंगापुर के डीबीएस बैंक ने नए वायरस से एक कर्मचारी के प्रभावित होने के बाद बुधवार को अपने एक कार्यालय को खाली करा दिया और करीब 300 कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। वायरस के प्रसार को लेकर चिंताओं के कारण एयर शो का आयोजन भी प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार तक वायरस के 47 मामलों की पुष्टि की थी। डीबीएस ने एक बयान में कहा कि बुधवार सुबह उसे पता चला कि एक कर्मचारी संक्रमित है। इसलिए, ऐहतियातन तौर पर उस कार्यालय में काम करने वाले सारे कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है। चीन के शहर वुहान से फैले वायरस के कारण दुनिया के कई शहरों में संक्रमण के मामले सामने आए।


चीन के कई शहरों में आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध है। विदेश में छुटि्टयां मनाने के लिए निकला एक जहाज भी फंस गया। कई देशों की कई सरकारों ने आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए हैं। बुधवार को एयर शो का आयोजन हो रहा है ऐसे में प्रतिद्वंद्वी विमान निर्माता कंपनियों बोइंग और एयरबस ने विमानन उद्योग का ध्यान खींचा है। वायरस के कारण हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी है। कोविड-19 वायरस के प्रसार के कारण कई विमान कंपनियों ने चीन आने-जाने की उड़ानों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed