फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Pandemic in Britain Queen Elizabeth II addressed the nation, said - we will succeed

कोरोना वायरस: ब्रिटेन की महारानी ने किया राष्ट्र को संबोधित, कहा- हम होंगे कामयाब

Mon, 06 Apr 2020 12:54 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Mon, 06 Apr 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic in Britain Queen Elizabeth II addressed the nation, said - we will succeed
Queen Elizabeth II - फोटो : Twitter

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय ने कोरोना वायरस के खतरे के बीच राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्व-अनुशासन और संकल्प से लोग इस वायरस से जीतेंगे और देश में अच्छे दिनों की वापसी होगी।

विज्ञापन


ब्रिटेन में अब तक इस वायरस से करीब पांच हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दुनियाभर में मौत का आंकड़ा 70,000 के पार जा चुका है। ब्रिटेन शाही परिवार की 93 साल की महारानी और 54 सदस्यों वाले राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख ने कहा कि वह इस उथल-पुथल के समय में दुनिया के दुख, पीड़ा और आर्थिक कठिनाइयों को समझ सकती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूरी दुनिया इस समान प्रयास के लिए एकजुट हो रही है।
विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत में विंडसर प्लेस में चार मिनट का यह भाषण रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को प्रसारित इस भाषण में महारानी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लोग इस बात पर गर्व करेंगे कि उन्होंने किस तरह से इस चुनौती से पार पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसे समय में आपसे मुखातिब हूं जिसके बार में मुझे पता है कि यह काफी मुश्किलों भरा दौर है। हमारे देश में यह उथल-पुथल का समय है- जो कुछ लोगों की जिंदगियों में दुख लेकर आया, कुछ लोगों की जिंदगियों में वित्तीय दिक्कतें लेकर आया और हमारे रोजमर्रा के जीवन में ढेर सारा बदलाव लाया है।

इस भाषण को बीबीसी के मात्र एक कैमरापर्सन ने रिकॉर्ड किया, जिन्होंने पूरा रक्षात्मक कवच पहन रखा था जबकि अन्य तकनीकी कर्मी दूसरे कमरे में काफी दूरी पर मौजूद थे। महारानी ने लोगों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा, हम होंगे कामयाब...।


महारानी के बेटे और वारिस प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और एक सप्ताह तक पृथक वास के बाद वह बाहर आ चुके हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार को ब्रिटेन में 621 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही मरने वाले लोगों की संख्या 4,934 तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed