फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : one million infected worldwide, 35 new cases in China, situation is very serious, lockdown india

कोरोना: दुनियाभर में 10 लाख से ज्यादा संक्रमित, चीन में 35 नए मामले, ऐसे हैं हालात

Fri, 03 Apr 2020 05:59 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन। 
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।  Published by: योगेश साहू Updated Fri, 03 Apr 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : one million infected worldwide, 35 new cases in China, situation is very serious, lockdown india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख पार कर गई है। इसके साथ ही अमेरिका में दो लाख, इटली और स्पेन में भी एक-एक लाख से अधिक पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। विश्व भर में मरने वालों की संख्या 51,285 के पार चली गई है। इसके अलावा अब तक अमेरिका में 5,373, इटली में 13,915 और स्पेन में 10,096 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

विज्ञापन


स्पेन में एक दिन में 950 मौतें
स्पेन की सरकार ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान से मृतक संख्या 950 हो गई है। इस तरह कुल मृतक संख्या 10,096 हो गई जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 1,10,238 दर्ज हुई है। इटली के बाद यहीं सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।
विज्ञापन


चीन में छह और मरे, कुल 35 नए मामले मिले
चीन में 35 नए विदेशी मामलों की सूचना दी है। जबकि हुबेई प्रांत में छह और लोगों की मौत के साथ चीन में मृतकों की संख्या बढ़कर 3,318 हो गई है।

सुसाइड मिशन पर है मेडिकल स्टाफ, नर्सों का प्रदर्शन...
न्यूयॉर्क शहर में नर्सों ने एक अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते हुए बेहतर उपकरण और कोरोनोवायरस से लड़ने के लिए बेहतर सुविधाओं की मांग की। एक नर्स बोली हम और डॉक्टर सुसाइड मिशन पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भारतीय-अमेरिकी मरीजों की हालत गंभीर

ह्यूस्टन में भर्ती तीन भारतीय-अमेरिकी मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें डॉक्टर वेलुस्वामी और एक आईटी पेशेवर भी शामिल हैं। आईटी पेशेवर 42 वर्षीय रोहन बावडेकर की पत्नी मानसी और तीन बच्चों को क्वारंटीन कर घर में ही रखा गया है।

2 लाख करोड़ डॉलर के नए पैकेज की घोषणा
कोरोना वायरस के संकट से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़े पैकेज का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर सरकार दो लाख करोड़ डॉलर खर्च करेगी। यह पिछले दिनों जारी 2 लाख करोड़ डॉलर के पैकेज के अतिरिक्त होगा। ट्रंप ने रेस्तरां और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए भी कुछ घोषणाएं की है ताकि वहां बेरोजगार होने वाले लोगों को काम मिल सके।

पेरिस को आजाद कराने वाले अंतिम सैनिक की मौत

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पेरिस को नाजियों से मुक्त कराने वाली फौज के इकलौते बचे सैनिक राफेल गोमेज की कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई। उनकी उम्र 99 वर्ष थी। गोमेज ने मंगलवार को ही दम तोड़ दिया था लेकिन फ्रेंच प्रेसिडेंसी ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी। एजेंसी

इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्री भी संक्रमित
इस्राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहने वाले इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्री में भी कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। याकोव लित्जमैन और उनकी पत्नी आइसोलेशन में हैं और दोनों को स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत निगरानी में रखा गया है। ईरानी संसद के अध्यक्ष संक्रमित ईरानी संसद के अध्यक्ष अली लारिजानी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

रूस ने अमेरिका को दिए वेंटिलेटर

अमेरिका ने अपने प्रतिद्वंद्वी रूस से मदद स्वीकार कर ली है। रूस का एक सैन्य विमान जरूरी वेंटिलेटर, मेडिकल आपूर्ति और निजी सुरक्षा का आवश्यक सामान लेकर न्यूयॉर्क के हवाईअड्डे पर उतरा है। ट्रंप ने हाल ही में अपने रूसी समकक्ष पुतिन से फोन पर बात करके यह सामान खरीदने पर सहमति जताई थी।

ग्रैमी अवार्ड विनर एडम स्लेजिंगर की जान गई
ग्रैमी और एमी विजेता सिंगर एडम स्लेजिंगर का कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया। 52 वर्षीय एडम रॉक बैंड फाउंटेन ऑफ वीन से जाने जाते थे। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वायरस पॉजिटिव मिला। वेंटिलेटर पर रखे जाने के कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।

लॉकडाउन तोड़ा तो गोली मारने के आदेश

दुनिया के सभी देश कोरोना से लड़ने के लिए अपने-अपने तरीके से कठोर निर्णय ले रहे हैं। फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने सेना और पुलिस को लॉकडाउन का उल्लंघन कर दूसरों की जान को मुसीबत में डालने वालों को गोली मारने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed