फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus News In Hindi : Uncontrolled Situation in Italy, Increased Partial Lockdown, Body Of Infected Found In Toilet

इटली में कोरोना से हालात बेकाबू, आंशिक लॉकडाउन बढ़ाया, टॉयलेट में मिला संक्रमित का शव

Sat, 14 Nov 2020 09:45 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेपल्स (इटली)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेपल्स (इटली)। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 14 Nov 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus News In Hindi : Uncontrolled Situation in Italy, Increased Partial Lockdown, Body Of Infected Found In Toilet
इटली में कोरोनावायरस - फोटो : एएनआई

इटली में कोरोना वायरस से हालात दोबारा बेकाबू हो रहे हैं। यहां के नेपल्स और फ्लोरेंस शहरों समेत कई क्षेत्रों को शुक्रवार को कोरोना वायरस ‘रेड जोन’ घोषित कर दिया गया। देश में बड़ी संख्या में संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं, जिससे वहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक जी रेज्जा ने बताया है कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जो बेहद चिंताजनक है इसलिए सख्त उपाय किए गए हैं। इटली में संक्रमण के नए मामलों की दर प्रति 1,00,000 लोगों पर 650 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


इटली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लगभग 41,000 नए मामले आए और इस महामारी से 550 लोगों की मौत हो गई। देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 44,139 हो गई है, जबकि अब तक संक्रमण के कुल 11 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉयलेट में मिला संक्रमित का शव
जानकारी के अनुसार, इटली में तेजी से संक्रमण बढ़ने के कारण स्थिति खतरनाक हो रही है। आंशिक तौर पर लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। सभी अस्पतालों में मरीज भरे पड़े हैं। नेपल्स के एक अस्पताल के टॉयलेट में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने की भी खबर है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से यह अस्पताल सुर्खियों में है। वायरल हो रहा ये वीडियो एंटोनियो कार्डारेली अस्पताल का है, जहां काफी संख्या में मरीज हैं।


अब तक 44 हजार लोग मारे जा चुके
देश में कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हजार 139 हो गई है, वहीं अब तक संक्रमण के कुल 11 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना के पांच करोड़ 34 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 13 लाख से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed