फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CoronaVirus Covid 19 Cases in World News: Till Now Number Of Infected Has Crossed 2.08 Crore, Deaths More Than 7.28 Lakh In The World

CoronaVirus in World: विश्व में अब तक 2.08 करोड़ के पार हुई संक्रमितों की संख्या, मौतें 7.28 लाख से ज्यादा

Fri, 14 Aug 2020 02:26 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 14 Aug 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases in World News: Till Now Number Of Infected Has Crossed 2.08 Crore, Deaths More Than 7.28 Lakh In The World
दुनिया में कोरोनो वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़कर 2.08 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि मृतकों की संख्या 7.48 लाख से ज्यादा हो चुकी है। इस बीच, पाकिस्तान में महामारी के बिगड़ते हालात और आतंकी हमले के मद्देनजर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को स्वास्थ्य नोटिस जारी किया है। उसने सलाह दी है कि वे इन दिनों पाकिस्तान की यात्रा न करें।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी नए यात्रा परामर्श में कहा गया है कि बीमारी नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कोविड-19 के मद्देनजर पाकिस्तान के लिए श्रेणी-3 वाला यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया है। परामर्श में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से पाकिस्तान की यात्रा करने वालों को वहां पर सीमा बंद किए जाने, हवाईअड्डे बंद होने, यातायात प्रतिबंध तथा घर में रहने के आदेश समेत कई अन्य आपात स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


परामर्श में अमेरिकी नागरिकों से बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत समेत पूर्व में संघ द्वारा प्रशासित जनजातीय इलाके नहीं जाने की अपील की है क्योंकि यहां आतंकवाद और अपहरण का खतरा भी है। वहीं नागरिकों से आतंकवाद और संभावित सशस्त्र संघर्ष की वजह से नियंत्रण रेखा से लगने वाले इलाकों में भी जाने से बचने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में 10 लाख लोग बेरोजगार
ऑस्ट्रेलिया में जून-जुलाई के बीच बेरोजगारों की संख्या में कुल 16 हजार की वृद्धि हुई थी। जो कि अब 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) के श्रम सांख्यिकी प्रमुख बजाज जॉर्विस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बता दें ऑस्ट्रेलिया में बेरोजगारी बढ़ने का एक प्रमुख कारण कोरोना महामारी को भी माना जा रहा है।

न्यूजीलैंड में स्थानीय स्तर पर 17 नए मामले
न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर पैर पसारने लगा है। बृहस्पतिवार को यहां कोरोना के मामले बढ़कर 17 मामले हो गए। बता दें कि यहां पिछले 100 दिन से रविवार 9 अगस्त 2020 तक घरेलू संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया था। इसके दो दिन बाद यहां चार मामले सामने आ गए और ये मामले बढ़ने लगे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

चीनी मेनलैंड में 19 नए मामले
चीन में कोरोना के 19 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 11 आयातित मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि शंघाई में चार नए आयातित मामले शंघाई, गुआंगडोंग और सिचुआन में दो-दो और हेबै में एक-एक दर्ज किए गए हैं।


ब्राजील : 24 घंटे में 55 हजार से अधिक मामले
विश्व में कोरोना वायरस से दूसरा सबसे ज्यादा देश ब्राजील में अब तक 31 लाख से ज्यादा मामले हो गए हैं और एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में यहां 55,155 नए मामले सामने आए हैं और 1,175 लोगो की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed