फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus News In Hindi : More than 5.8 million infected due to pandemic in world, three and a half million people have lost their lives

दुनिया में महामारी से 58 लाख से ज्यादा संक्रमित, साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग गंवा चुके जान

Fri, 29 May 2020 01:59 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 29 May 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus News In Hindi : More than 5.8 million infected due to pandemic in world, three and a half million people have lost their lives
पेरिस में पीपीई पहनकर काम करता हुआ ताबूत बनाने वाली एक कंपनी का कर्मचारी। - फोटो : PTI
दुनिया में कोरोना महामारी से अब तक 58 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 3 तीन 58 हजार से अधिक लोग इसके चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच, कई देशों में मरने वालों की याद में शोक मनाया जाने लगा है। अमेरिका में एक लाख से ज्यादा मौतों पर राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के संभावित प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन ने शोक संदेश जारी किया तो स्पेन में 5 जून तक शोक का एलान किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका में अब तक 1,02,116 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 17,46,335 लोग संक्रमित हुए हैं। नवंबर में होने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित प्रत्याशी बिडेन ने एक लाख से ज्यादा मौतों पर वीडियो जारी कर शोक संदेश में कहा कि जो लोग भी इससे प्रभावित हुए हैं उनके नुकसान के लिए बहुत खेद है। उन्होंने कहा कि यह देश आपके साथ शोक मना रहा है।
विज्ञापन


उधर, कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वालों की याद में स्पेन में 10 दिन के शोक की घोषणा की गई है। स्पेन में कोरोना वायरस के कारण अभी तक 27 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इन 27 हजार लोगों की याद में स्पेन में 5 जून तक के लिए राष्ट्रीय शोक का एलान किया गया है। जबकि ब्रिटेन और यूरोपीय देशों में भी मरने वालों की याद में शोक मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राजील में 25 हजार से ज्यादा मौतें

ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25 हजार के पार पहुंच गई। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान देश में 1,086 मौतों की पुष्टि हुई है। जबकि बीते 24 घंटे में संक्रमण के 20,599 नए मामले सामने आए हैं। यह देश अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित है। यहां 4.14 लाख लोग संक्रमण से पीड़ित हैं।

खाड़ी देशों में दो लाख से अधिक मामले
खाड़ी देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर दो लाख के पार पहुंच गए हैं। खाड़ी देश जिसमें कतर, कुवैत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और ओमान शामिल हैं, वहां संक्रमण के मामले बढ़कर दो लाख के पार पहुंच गए हैं। मगर खाड़ी देशों में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने अब अपने यहां लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी है।

बांग्लादेश के अस्पताल में आग, 5 कोरोना मरीजों की मौत

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में यूनाइटेड हॉस्पिटल लिमिटेड में लगी आग से कोविड-19 के 5 मरीजों की मौत हो गई है। मृतकों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

रूस ने ब्रिक्स सम्मेलन टाला
रूस ने अपने एक बयान में ब्रिक्स सम्मेलन को फिलहाल टालने का ऐलान किया है। यह सम्मेलन इस साल जुलाई महीने में सेंट पीटर्सबर्ग में होने वाला था। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण तमाम आयोजन या तो रद्द हो गए हैं या फिर उन्हें टाल दिया गया है और अब उनमें ब्रिक्स सम्मेलन का भी नाम शामिल हो गया है।

चीन: बिना लक्षण वाले 23 नए मरीज मिले

चीन में बृहस्पतिवार को बिना लक्षण (एसिम्प्टमैटिक) वाले 23 नए मरीज मिले हैं। इनमें से ज्यादातर चीन में महामारी का एपिसेंटर रहे वुहान शहर के हैं। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, दो मामले विदेशी नागरिकों के हैं। इनमें से एक केस शंघाई और दूसरा फुजियान प्रांत का है। वहीं, 23 एसिम्प्टमैटिक केस में से 19 वुहान शहर के हैं। 

पाकिस्तान : कोरोना संक्रमितों की संख्या 61,000
पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,076 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां आंकड़े 61,000 के पार पहुंच गए हैं। साथ ही एक दिन में हुई 36 मौतों के साथ अब तक कुल 1,283 लोग जान गंवा चुके हैं। यहां अब तक 20,231 लोग ठीक होकर घर वापसी कर चुके हैं।

मैक्सिको: 24 घंटे में 483 मौतें, कुल मृतक हुए 8,597

मेक्सिको में 24 घंटे में 463 लोगों की मौत के साथ यहां मरने वालों की संख्या 8,597 हो गई है। महामारी विज्ञान मंत्रालय के निदेशक जोस लुइस अलोमिया ने बताया कि यहां 3,463 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 78,023 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन पहले यहां 3,455 नए मामले सामने आए थे और 501 लोगों की मौत हुई थी।

रूस : 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा केस मिले, 174 मारे गए
रूस में 24 घंटे में 8,371 नए केस मिले हैं और 174 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 4,142 हो गई है, जबकि 3 लाख 79 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। पिछले 15 दिनों से यहां संक्रमण के मामले हर दिन 8 हजार से ऊपर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed