{"_id":"5e8e8c538ebc3e76d4527dbf","slug":"coronavirus-live-updates-in-america-11-covid-19-infected-indians-died-in-us-16-more-test-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में कोरोना से 11 भारतीयों की मौत, संक्रमितों में उत्तराखंड और यूपी के कई लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में कोरोना से 11 भारतीयों की मौत, संक्रमितों में उत्तराखंड और यूपी के कई लोग
Thu, 09 Apr 2020 08:15 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
Corona America
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में कोरोना वायरस से कम से कम 11 भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि 16 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण अमेरिका में अब तक 14,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में संक्रमण से जिन भारतीय नागरिकों की मौत हुई है, वे सभी पुरुष हैं, जिनमें से दस न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी क्षेत्र से हैं। मृतकों में से चार न्यूयॉर्क शहर में टैक्सी चालक बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
फ्लोरिडा में एक भारतीय नागरिक की कथित तौर पर कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई। कैलिफोर्निया और टेक्सास राज्यों में अधिकारी कुछ अन्य भारतीय मूल के लोगों की राष्ट्रीयता का भी पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, चार महिलाओं सहित 16 भारतीय को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और सभी पृथक वास में रह रहे हैं। उनमें से आठ न्यूयॉर्क से, तीन न्यूजर्सी से और बाकी टेक्सास और कैलिफोर्निया जैसे राज्यों से हैं। ये भारतीय उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के रहने वाले हैं।
कोविड-19 से प्रभावित भारतीय नागरिकों और छात्रों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय दूतावास और अमेरिका भर में स्थित वाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों और भारतीय-अमेरिकी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।