{"_id":"5fb9f1d3099b6e1ff56654ad","slug":"coronavirus-latest-news-moderna-will-charge-govts-between-25-to-37-dollar-per-dose-for-its-covid-19-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: भारत को जल्द मिलेगी मॉडर्ना की वैक्सीन, जानिए कितने में पड़ेगा एक टीका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: भारत को जल्द मिलेगी मॉडर्ना की वैक्सीन, जानिए कितने में पड़ेगा एक टीका
Sun, 22 Nov 2020 10:36 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्रैंकफर्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्रैंकफर्ट
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। ऐसे में वायरस के इलाज के लिए कई टीकों पर काम चल रहा है। इसी बीच कई कंपनियों ने टीका बना लेने का दावा किया है। ऐसी ही एक कंपनी है अमेरिका की मॉडर्ना। कंपनी का दावा है कि यह वैक्सीन कोरोना वायरस पर 94.5 फीसदी असरदार है। भारत भी वैक्सीन के लिए मॉडर्ना के संपर्क में है। कंपनी के सीईओ स्टीफन बैंसल ने शनिवार को कहा कि खुराक के हिसाब से एक वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार को 25-37 डॉलर (1,854.07- 2,744.02 रुपये) की राशि का भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन
स्टीफन ने कहा, 'हमारे टीके की कीमत फ्लू टीके के बराबर है, जो 10-50 डॉलर (741.63-3,708.13 रुपये) के बीच है।' सोमवार को वार्ता में शामिल यूरोपीय संघ के एक अधिकारी ने कहा कि यूरोपीय आयोग अपने वैक्सीन की लाखों खुराक की 25 डॉलर (1,854.07) प्रति खुराक से कम कीमत पर आपूर्ति के लिए मॉडर्ना के साथ सौदा करना चाहता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अमेरिका: साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन की उपलब्ध होंगी चार करोड़ खुराकें
विज्ञापन
बैंसल ने कहा, 'अभी तक किसी पर भी हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं, लेकिन हम यूरोपीय संघ आयोग के साथ एक समझौता करने के करीब हैं। हम यूरोप को वैक्सीन देना चाहते हैं और इसके लिए रचनात्मक बातचीत कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि अनुबंध तैयार होने में केवल कुछ दिनों का समय लगेगा।
94.5 प्रतिशत कामयाब है वैक्सीन
मॉडर्ना ने कहा है तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल के अंतरिम डाटा के आधार पर वैक्सीन 94.5 प्रतिशत तक कोविड-19 को रोकने में प्रभावी है। इसके साथ ही यह दूसरी ऐसी वैक्सीन डेवलपर बन गई है, जिसके टीके के नतीजे किसी भी कंपनी से ज्यादा हैं। मॉडर्ना की वैक्सीन फाइजर और बायोएनटेक के बाद आई है। एमआरएनए-1273 नाम से विकसित किए गए इस टीके को जल्द ही बाजार में उतारने की तैयारी है।