फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Israel prevent entry of any foreign in his country after US, japan and papua new guinea

कोरोनावायरस: इस्राइल ने चीन से आने वाले विदेशी नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध, फिलीपीन में एक की मौत

Sun, 02 Feb 2020 09:10 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरुसलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरुसलेम Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 02 Feb 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Israel prevent entry of any foreign in his country after US, japan and papua new guinea
चीन में कोरोनावायरस दहशत फैला रहा है - फोटो : ANI

कोरोनावायरस ने चीन में हाहाकार मचाने के बाद अब दूसरे देशों में भी अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। वायरस के खतरे को देखते हुए इजराइल ने पिछले दो हफ्ते में चीन की यात्रा करने वाले लोगों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इजराइल के गृह मंत्रालय ने बताया कि यह प्रतिबंध इजराइल के नागरिकों पर लागू नहीं होगा।

विज्ञापन


इजराइल ने चीन से आने वाली सभी उड़ानों पर भी गुरुवार को रोक लगा दी थी लेकिन इजराइल शनिवार को इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए दुनिया का चौथा ऐसा देश बन गया जिसने 14 दिन के भीतर चीन की यात्रा करने वाले विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


इससे पहले अमेरिका ने उन विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है जो पिछले दो हफ्ते में चीन की यात्रा कर चुके हैं। चीन ने अमेरिका के इस कदम की निंदा की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसे आदेश पर हस्ताक्षर किए गैं जिसके अनुसार अमेरिकी नागरिकों और स्थायी निवासियों के परिवारों के निकट सदस्यों के अलावा उन सभी विदेशी नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया जाएगा जो दो हफ्ते पहले चीन की यात्रा करके आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चीन के बाहर मौत का पहला मामला सामने आया : डब्ल्यूएचओ

फिलीपीन में कोरोना वायरस के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है और इस विषाणु के कारण किसी व्यक्ति की चीन के बाहर मौत होने का यह पहला मामला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रविवार को यह जानकारी दी। फिलीपीन में जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह चीन के वुहान शहर का रहने वाला था।


जापान और पापुआ न्यू गिनी ने भी लगाया प्रतिबंध

विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर जापान की सरकार ने शुक्रवार को इसी तरह का प्रतिबंध  लगाया है। इसके अलावा पापुआ न्यू गिनी ने एहतियातन एशिया से आने वाले सभी विदेशी यात्रियों के लिए बुधवार को अपने हवाईअड्डे और बंदरगाह बंद कर दिए।



एयरलाइनों और नौका संचालकों को भेजे संदेश में आव्रजन मंत्रालय ने कहा कि एशियाई हवाईअड्डों और बंदरगाहों से आने वाले सभी लोगों को बुधवार से देश में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि पापुआ न्यू गिनी की इकलौती आधिकारिक जमीनी सीमा भी गुरुवार से सील कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed