फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Infection Cases crosses 180 million In The World, California first state with more than 5 lakh Infection cases

दुनिया में संक्रमित 1.80 करोड़ के पार, ब्राजील में 24 घंटे में 45 हजार से ज्यादा मामले

Mon, 03 Aug 2020 02:43 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 03 Aug 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Infection Cases crosses 180 million In The World, California first state with more than 5 lakh Infection cases
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को 1.80 करोड़ पार कर गया, जबकि 6.90 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील संक्रमण से दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं। ब्राजील में बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,300 नए मामले सामने आए।

विज्ञापन


इस दौरान 1088 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। देश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आठ हजार से ज्यादा मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में हालात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के बाद फ्लोरिडा संक्रमितों के मामले में पांच लाख के आंकड़े के करीब पहुंच गया है। राज्य में 4.80 लाख लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। वहीं 7,022 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्लॉरिडा के बाद टेक्सास, न्यूयॉर्क और जॉर्जिया में हालत गंभीर बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्टोरिया में सख्त लॉकडाउन के निर्देश
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने विक्टोरिया में फिर सख्त लॉकडाउन के निर्देश दिए हैं। देश के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में बुधवार से कम से कम छह सप्ताह के लिए सख्त लॉकडाउन लागू किया जाएगा। इससे राज्य की राजधानी मेलबर्न और अन्य शहरों में कारोबार बंद रहेंगे। रविवार को राज्य में 650 जबकि शनिवार को 397 नए केस दर्ज किए गए। 


नेपाल: 20 हजार हुए संक्रमित
नेपाल में 24 घंटे में 315 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 20 हजार को पार कर गई है। पिछले सात दिनों से देश में नए मामलों में तेजी देखी गई है। 

दक्षिण अफ्रीका में 5 लाख पार
दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के मामले 5 लाख के पार पहुंच गए हैं। यह अफ्रीका के 54 देशों में सामने आए के कुल मामलों का 50 फीसदी से भी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed