फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: Indians reach India from Italy and Iran

कोरोना वायरस : इटली में फंसे 218 और ईरान से 230 भारतीय स्वदेश पहुंचे

Sun, 15 Mar 2020 12:31 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 15 Mar 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Indians reach India from Italy and Iran
ईरान से लौटे भारतीय - फोटो : ANI

कोरोना वायरस से प्रभावित इटली में फंसे 211 छात्रों समेत कुल 218 भारतीय स्वदेश पहुंच गए हैं। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि उनमें से सभी को 14 दिनों के लिए अलग रखा जाएगा। मुरलीधरन ने ट्वीट किया, ‘मिलान से 211 छात्रों समेत 218 भारतीय दिल्ली पहुंचे। 

विज्ञापन


सभी को 14 दिनों के लिए अलग रखा जाएगा। भारतीय जहां कहीं भी मुसीबत में हैं, भारत सरकार उन तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।’ उन्होंने कहा, ‘इटली सरकार, इटली में भारतीय दल, एयर इंडिया और विदेश मंत्री एस जयशंकर के सहयोग के लिए उनका शुक्रिया।’ 
विज्ञापन


ईरान से 230 से अधिक भारतीयों को निकाला गया
कोरोना वायरस से प्रभावित ईरान में फंसे 230 से अधिक लोगों को लेकर आ रहे एयर इंडिया के दो विमान रविवार सुबह यहां पहुंचे और यात्रियों को जैसलमेर में भारतीय सेना के स्वास्थ्य केंद्र में पृथक रखा गया है। रक्षा प्रवक्ता कर्नल संबित घोष ने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि ईरान से कुल 234 भारतीयों को निकाला गया है। प्रवक्ता ने कहा, ‘एयर इंडिया के दो विमान से 236 लोग आज सुबह जैसलमेर पहुंचे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर ने बताया कि भारतीयों में 131 छात्र और 103 श्रद्धालु हैं। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘ईरान में फंसे 234 भारतीय भारत पहुंच गए हैं जिनमें 131 छात्र और 103 श्रद्धालु हैं।’ उन्होंने कहा, ‘राजदूत धामू गद्दाम और ईरान में भारतीय टीम के प्रयासों के लिए उनका शुक्रिया। ईरानी अधिकारियों का शुक्रिया।’ कर्नल घोष ने कहा, उन्हें जैसलमेर में भारतीय सेना के स्वास्थ्य केंद्र में अलग रखा गया है।


यह केंद्र कुशल चिकित्सकों की देखरेख में अलग रखने की आवश्यक अवधि के लिए सभी उपकरणों से लैस है। उन्होंने कहा कि सैनिक विदेशों से लौट रहे देशवासियों की देखभाल और उनका सहयोग कर रहे हैं। सेना का स्वास्थ्य केंद्र नागरिक प्रशासन, हवाईअड्डा अधिकारियों और वायु सेना के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि ईरान से निकाले गए नागरिकों की उचित देखभाल की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed