फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in world Updates today, total coronavirus cases and death toll in world, usa, brazil, russia, latin america, uk

ब्रिटेन में महामारी की दूसरी लहर का खतरा, दुनिया में संक्रमितों की संख्या 96 लाख के पार

Fri, 26 Jun 2020 02:52 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 26 Jun 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in world Updates today, total coronavirus cases and death toll in world, usa, brazil, russia, latin america, uk
corona in world - फोटो : पीटीआई

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्ल्डोमीटर के नए आंकड़े के अनुसार अब तक कुल 96 लाख 50 हजार 604 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या भी 4.87 लाख से ज्यादा हो गई है। लैटिन अमेरिकी देशों में जान गंवाने वालों की संख्या एक लाख पार हो गई है।

विज्ञापन


ब्राजील में बुधवार को संक्रमण के रिकार्ड 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे लेकिन आज कुछ राहत के साथ संक्रमितों की संख्या 15 हजार 247 ही रही। वहीं डब्ल्यूएचओ भी कह चुका है कि अगले सप्ताह तक दुनिया में संक्रमण के मामले एक करोड़ पार हो सकते हैं लेकिन तेजी से बढ़ते आंकड़े को देखकर लग रहा है कि ये आंकड़े कल तक ही 1 करोड़ को पार कर जाएंगे।
विज्ञापन


लैटिन अमेरिकी देशों में संक्रमित लोगों की संख्या 22 लाख को पार कर गई है जो एक माह से भी कम समय में दोगुनी हो गई है। इस भूभाग में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जबकि कुछ यूरोपीय और एशियाई इलाकों में महामारी की गति धीमी हुई है। ब्राजील में अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के अनुसार संक्रमितों की संख्या हर सप्ताह 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण हर दिन 88 हजार बड़े ऑस्सीजन सिलेंडरों की कमी हो रही है, जबकि संक्रमित मरीजों को सांस लेने के लिए ये जरूरी हैं। फिलहाल, दुनिया में 51.75 लाख लोग संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं।

  • ब्रिटेन में महामारी की दूसरी लहर का खतरा

ब्रिटेन के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लॉकडाउन हटाने के बाद कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने की चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों ने कहा है, यह महामारी ब्रिटेन में आने वाले दिनों में क्या रूप लेगी, इस बात का किसी को अंदाजा नहीं है। मगर अब तक उपलब्ध साक्ष्य बताते हैं कि स्थानीय स्तर पर नए मामले आने और दूसरी लहर आने का खतरा बरकरार है।

  • भारतवंशी डॉक्टरों ने गुरुद्वारा प्रबंधकों के साथ मिलकर चलाया अभियान

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में और उसके आसपास भारतवंशी डॉक्टरों ने एक प्रतिष्ठित गुरुद्वारे के साथ मिलकर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का अभियान शुरू किया है।

‘द ग्रेटर वाशिंगटन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ऑरिजिन’ तथा प्रतिष्ठित मैरीलैंड गुरुद्वारे ‘गुरु नानक फाउंडेशन ऑफ अमेरिका’ ने सप्ताहांत पर अपना पहला अभियान चलाते हुए कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित 350 से अधिक परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया। वाशिंगटन डीसी के मैरीलैंड और वर्जीनिया उपनगर अब भी कोरोना वायरस से काफी प्रभावित हैं। 

पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 1.92 लाख के पार

पाकिस्तान में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना के कारण संक्रमितों की संख्या दो लाख के करीब पहुंच गई है। फिलहाल यह 1.92 लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में 4.044 नए मामले सामने आए हैं।

  • जर्मनी में कोरोना के  केवल 211 नए मामले

जर्मनी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के केवल 211 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 93 हजार, 465 तक पहुंच गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या में मात्र 2 मौतें और हुई हैं।

  • ऑस्ट्रेलिया: एक लाख से ज्यादा टेस्ट कराने की योजना

ऑस्ट्रेलिया में गुरुवार को एक दिन में कोरोना वायरस के पिछले दो महीनों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए। विक्टोरिया में इस दौरान 33 नए मामले सामने आए। इसके बाद अब देश ने उपनगरीय मेलबोर्न में कोरोना हॉट-स्पॉट में रह रहे एक लाख से ज्यादा लोगों का घर-घर परीक्षण कराने का फैसला किया है।

  • सेनेगल के राष्ट्रपति क्वारंटीन

सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल ने कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद खुद को क्वारंटीन कर लिया है। सेनेगल के राष्ट्रीय टेलीविजन ने बुधवार को एक रिपोर्ट में बताया कि 58 वर्षीय सॉल की पहले ही कोविड-19 जांच की गई थी, जिसमें उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हो चुकी है लेकिन उन्होंने फिर भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed