फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in world Update : More than 36.56 lakh newly infected in a day, 10658 people died during this

दुनिया में कोरोना : 36.56 लाख से ज्यादा हुए एक दिन में नए संक्रमित, इस दौरान 10658 लोगों की मौत

Sat, 29 Jan 2022 02:29 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन/बीजिंग/हांगकांग/टोरंटो/ब्रासीलिया/इस्लामाबाद।
एजेंसी, वाशिंगटन/बीजिंग/हांगकांग/टोरंटो/ब्रासीलिया/इस्लामाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 29 Jan 2022 02:29 AM IST
सार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। त्रूदो ने खुद यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि बुधवार को लक्षण महसूस हुए लेकिन रैपिड टेस्ट में वे निगेटिव पाए गए थे। उधर, ब्राजील में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 2,28,954 नए संक्रमित दर्ज हुए हैं। पाकिस्तान में बीते चौबीस घंटों में संक्रमण के 8,183 मामले सामने आए हैं। ये मुल्क में एक दिन में दर्ज सर्वाधिक मामले थे।

विज्ञापन
Coronavirus in world Update : More than 36.56 lakh newly infected in a day, 10658 people died during this
coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

दुनिया में एक दिन में जहां नए संक्रमितों की संख्या 36.56 लाख पार हो गई वहीं इसी अवधि में जान गंवाने वाले भी 10,658 हो गए। इस बीच, ‘नियोकोव’ नामक एक नए वायरस के दक्षिण अफ्रीका में दस्तक देने की सूचना है। रूसी समाचार एजेंसी स्पूतनिक के मुताबिक, कोरोना का यह नया प्रकार बेहद संक्रामक है और इसकी मृत्युदर भी काफी ज्यादा (प्रति तीन में से एक) है।

विज्ञापन


कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट अभी खत्म नहीं हुआ है और चीन के वुहान शहर के वैज्ञानिकों ने नए वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह वायरस इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि इससे 3 में से 1 संक्रमित की मौत हो सकती है। बायोरेक्सिव वेबसाइट में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक नियोकोव और इसके सहयोगी पीडीएफ-2180-कोव इनसानों को संक्रमित कर सकते हैं। 
विज्ञापन


वुहान विश्वविद्यालय और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस नए वायरस को इनसानों की कोशिकाओं को संक्रमित करने के लिए सिर्फ एक म्यूटेशन की जरूरत होती है। इस बीच, दुनिया में अमेरिका 5.55 लाख नए मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि दूसरे नंबर पर फ्रांस है जहां 4.28 लाख लोग एक दिन में संक्रमित पाए गए हैं। विशेषज्ञों ने कहा, अमेरिका में अभी और तबाही मच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नया नहीं है ‘नियोकोव’, पशुओं में पूर्व से मौजूद
बायोरेक्सिव वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, नियोकोव वायरस नया नहीं है। यह सर्वप्रथम 2012 में पश्चिम एशियाई देशों में फैला था, जो सॉर्स-कोव-2 की तरह है। दक्षिण अफ्रीका में यह वायरस चमगादड़ों में पहले भी देखा गया है। यह भी बताया गया है कि यह वायरस अभी तक पशुओं में देखा गया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका में अब यह इनसानों में फैल रहा है।
 
अधिक संक्रामक होगा अगला वैरिएंट : डब्ल्यूएचओ
कोरोना के आमिक्रॉन वैरिएंट का कहर अभी थमा भी नहीं कि इस बीच डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अगला स्वरूप ओमिक्रॉन की तुलना में अधिक संक्रामक होगा। संगठन ने आगाह किया है कि अगला कोरोना वैरिएंट अधिक संक्रामक होगा लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि भविष्य में आने वाले कोरोना के नए स्वरूप कम घातक होंगे।

हांगकांग : विदेशियों के लिए पृथकवास अवधि 21 से घटाकर 14 दिन
हांगकांग में विदेश से आने वाले नागरिकों के लिए अनिवार्य पृथकवास अवधि को 21 दिन से घटाकर 14 दिन किया जा रहा है। हालांकि यहां अब भी कोविड-19 के नए मामले आ रहे हैं। हांगकांग कारोबार का बड़ा केंद्र है और विदेश यात्राओं पर कड़ी पाबंदियों के कारण लोगों ने अपने सामने आ रहीं परेशानियों के संबंध में शिकायतें दर्ज कराई हैं।

कनाडाई पीएम त्रूदो संक्रमित
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। त्रूदो ने खुद यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि बुधवार को लक्षण महसूस हुए लेकिन रैपिड टेस्ट में वे निगेटिव पाए गए थे। उन्होंने खुद को 5 दिन के लिए आइसोलेट कर लिया है। त्रूदो पहले से ही वैक्सीनेटेड हैं, उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

ब्राजील में रिकॉर्ड मामले दर्ज
ब्राजील में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 2,28,954 नए संक्रमित दर्ज हुए हैं। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 672 मौतें भी दर्ज की गई हैं, जिससे आंकड़ा बढ़कर 6,25,000 से अधिक हो गया है। बता दें कि कई अन्य देशों की तरह, ब्राजील वर्तमान में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एक नई लहर का सामना कर रहा है।

पाकिस्तान : एक दिन में सर्वाधिक 8,183 मामले
पाकिस्तान में बीते चौबीस घंटों में संक्रमण के 8,183 मामले सामने आए। ये मुल्क में एक दिन में दर्ज सर्वाधिक मामले थे। पाकिस्तान में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले कुल मरीजों की संख्या 14,02,070 पर पहुंच गई है, जबकि बीते चौबीस घंटों में 30 अतिरिक्त मौतों के साथ मृतक संख्या बढ़कर 29,192 हो गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed