फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in world, The number of infected in the world is close to 6 million, the death toll in America again increased

Corona in world: दुनिया में संक्रमितों की संख्या 60 लाख के करीब, अमेरिका में फिर बढ़े मौत के आंकड़े

Sat, 30 May 2020 07:22 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 30 May 2020 07:22 AM IST
सार

  • दुनिया भर में कोरोना के नए मरीजों की संख्या  ने फिर पकड़ी रफ्तार
  • दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या 60 लाख के करीब
  • ब्रिटेन में आगामी सोमवार से पाबंदियां हटनी शुरू

विज्ञापन
Coronavirus in world, The number of infected in the world is close to 6 million, the death toll in America again increased
Corona in World - फोटो : PTI

विस्तार

दुनिया भर में कोरोना के नए मरीजों की संख्या करीब एक सप्ताह से स्थिर रहने के बाद एक बार फिर एक दिन में एक लाख पार करते हुए अब 60 लाख के करीब पहुंच गई है। उधर, अमेरिका में मृतकों की तादाद भी पिछले करीब एक सप्ताह बाद 24 घंटे में 1,000 का आंकड़ा पार करके 1,223 हुई है। इस बीच, ब्रिटेन में सोमवार से पाबंदियां हटातेे हुए छह लोगों को जुटने की अनुमति मिल जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले करीब एक सप्ताह से दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से कम ही रहा लेकिन गत 24 घंटे में यह एक लाख पार कर 59.40 लाख तक पहुंच गया है। जबकि विश्व में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 3,12,773 हो गई है। दूसरी तरफ, अमेरिका में भी पिछले एक सप्ताह में रोजाना एक हजार से कम मौतें हो रही थीं जो 24 घंटे में बढ़ गई हैं। देश में कुल मृतकों की संख्या 1,03,330 हो गई है।
विज्ञापन


अमेरिका में यह आंकड़ा ऐसे वक्त में बढ़ा है जब देश में घरों के भीतर रहने के दिशा-निर्देशों में सभी राज्यों ने ढील दे दी है। उधर, ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि देश के भीतर आगामी सोमवार से पाबंदियां हटनी शुरू हो जाएंगी। इसके तहत अब 6 लोग एक साथ घरों से बाहर जुट सकेंगे। हालांकि यह छूट चरणों में लागू होगी और इस बात पर निर्भर करेगी कि वायरस का असर नियंत्रित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • दक्षिण कोरिया : संक्रमण के 58 नए मामले

 दक्षिण कोरिया में गत 24 घंटे में कोरोना के 58 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से अधिकांश मामले राजधानी सियोल में ई-कॉर्मस कंपनी के एक गोदाम से मिले हैं। वायरस से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11,402 हो गई है जबकि मरने वालों की कुल संख्या 269 हो गई है। प्रधानमंत्री चुंग सिय-क्युन ने गोदामों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर काम करने वालों की जांच के निर्देश दिए हैं।

  • रूस में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ी

रूस में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 232 लोगों की मौत हुई हैं। यह एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में अब तक 4,374 लोगों की मौत हो चुकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सरकार राजनीतिक कारणों से मौतों की संख्या कम कर बता रही है। जबकि रूसी अधिकारियों ने इन आरोपों का सख्ती से खंडन किया है। देश में संक्रमितों की संख्या 3,87,000 से अधिक हो गई है।

  • फिलीपींस में राष्ट्रपति दुतर्ते देंगे लॉकडाउन में ढील

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते ने कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की है। यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही लाखों गरीब परिवारों की मदद करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि दो महीने से अधिक समय तक पुलिस और सैन्य निगरानी में चले लॉकडाउन के बाद मनीला में सोमवार से थोड़ी ढील दी जाएगी।

  • पाकिस्तान में अब तक 1,317 की मौत

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 2,636 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 64,028 हो गया है। वहीं 57 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,317 हो गई है। सिंध में 25,309, पंजाब में 22,964, खैबर-पख्तूनख्वा में 8,842, बलूचिस्तान में 3,928, इस्लामाबाद में 2,100 मामले सामने आए हैं। देश में अभी तक 23,305 मरीज ठीक हो चुके हैं।

  • इंडोनेशिया : सख्त नियमों के साथ अता की गई नमाज

कोरोना वायरस के कारण हफ्तों तक बंद मस्जिदों को दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले मुस्लिम राष्ट्र में फिर से खोलने की अनुमति मिल चुकी है। इसके बाद देश के कुछ हिस्सों में मुसलमानों ने जुमे की नमाज अता की। मस्जिदों में नमाज के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत मुसलमानों ने कम से कम एक मीटर (यार्ड) की सामाजिक दूरी बनाए रखी।

प्रार्थना में किसी भी बच्चे को शामिल नहीं किया गया। यहां सामाजिक दूरी और मास्क पहनना जैसे प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और सैनिकों की मौजूदगी रही।

  • ब्राजील : राष्ट्रपति बोले, लॉकडाउन देश का अपमान

ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 1,156 लोगों की जानें गई हैं। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 26,754 हो गया। जबकि देश के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने देश में लॉकडाउन लागू करने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, महापौरों और राज्यपालों का सब कुछ बंद करने का यह तरीका देश का अपमान है।

  •  पेरिस संक्रमण के रेड जोन से बाहर हुआ

फ्रांस के प्रधानमंत्री एदुआर्द फिलिप ने कहा है कि पेरिस कोरोना के रेड जोन से बाहर हो गया है। देश के अन्य हिस्सों में भी संक्रमण कम हुआ है। देश में लॉकडाउन में राहत देने का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके तहत दो जून से रेस्तरां, बार और कैफे खोलने की इजाजत दी जाएगी। बीच और पार्क में भी लोग आ जा सकेंगे। देश के अंदर लोग 100 किलोमीटर के दायरे में सफर कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed