फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus in world, The number of infected in the world crosses 9 million people, more than 19.44 lakh death

coronavirus in world: दुनिया में संक्रमितों की संख्या नौ करोड़ के पार, 19.44 लाख से अधिक की जा चुकी है जान  

Tue, 12 Jan 2021 01:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बाल्टीमोर
एजेंसी, बाल्टीमोर Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 12 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in world, The number of infected in the world crosses 9 million people, more than 19.44 lakh death
corona death - फोटो : पीटीआई

विश्व में कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार तक नौ करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या भी 19.44 लाख से अधिक हो चुकी है। दुनिया के विभिन्न देशों में संक्रमण के अलग-अलग स्वरूप (वेरिएंट) सामने आ रहे हैं। ‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के रविवार तक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले मात्र 10 सप्ताह में दुनियाभर में संक्त्रस्मण के मामले दोगुने हो गए हैं। 

विज्ञापन


कोविड-19 संक्रमण के मामले पिछले साल अक्तूबर के अंत में चार करोड़ 50 लाख हुए थे। जबकि उसके बाद मात्र ढाई माह में यह संख्या करीब दोगुनी हो चुकी है। इस बीच अमेरिका में संक्रमण के 2.29 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन


यहां अब तक हुई कुल मौतों की संख्या भी दुनिया में सर्वाधिक है जो सोमवार को 3.83 लाख का आंकड़ा पार कर गई। इसके अलावा ब्राजील इस मामले में तीसरे नंबर पर है जहां 81.05 लाख से ज्यादा संक्रमित और 2.03 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरस उत्पत्ति के लिए चीन जाएगा डब्ल्यूएचओ का दल
चीन ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति की जांच करने के लिए डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों का समूह 14 जनवरी (गुरुवार) को यहां आएगा। इसके साथ ही इसे लेकर विशेषज्ञों की यात्रा को लेकर अनिश्चित हालात का अंत हो गया।

इससे पहले डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेडरोस अधानोम गेब्रेयेसस ने विशेषज्ञों के दल को आवश्यक अनुमतियां नहीं देने पर बीजिंग की आलोचना की थी। सरकारी समाचार चैनल सीजीटीएन ने चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के हवाले से कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञ वुहान जाएंगे जहां 2019 के दिसंबर में इस संक्रमण के मामले सबसे पहले सामने आए थे।


वुहान में वायरस की उत्पत्ति की व्यापक मान्यता पर सवाल उठाने वाले बीजिंग ने विशेषज्ञों के दस सदस्यीय दल को दौरे की अनुमति देने में विलंब किया था। चीनी आयोग के उप प्रमुख जेंग यिशिन ने कहा था कि वुहान में टीम के आने के वक्त पर अभी विचार किया जा रहा है। जांच करने आ रहे दल के साथ चीन के विशेषज्ञ भी वुहान जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed