{"_id":"5ee1e89eec834416d760a405","slug":"coronavirus-in-usa-two-lakh-people-feared-dead-from-corona-in-us-upto-september-indian-origin-professor-warns","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में कोरोना से सितंबर तक दो लाख लोगों की मौत की आशंका, भारतीय मूल के प्रोफेसर ने किया सचेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में कोरोना से सितंबर तक दो लाख लोगों की मौत की आशंका, भारतीय मूल के प्रोफेसर ने किया सचेत
Thu, 11 Jun 2020 01:47 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
हार्वर्ड में ‘ग्लोबल हेल्थ इंस्टीट्यूट’ के प्रमुख आशीष झा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारतीय मूल के एक जाने-माने प्रोफेसर ने सचेत किया है कि इस साल सितंबर तक कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण मरने वालों की संख्या दो लाख तक पहुंच सकती है और कोविड-19 के मामलों में बड़ी गिरावट की उम्मीद करना ख्याली पुलाव पकाने के समान होगा।
विज्ञापन
हार्वर्ड में ‘ग्लोबल हेल्थ इंस्टीट्यूट’ के प्रमुख आशीष झा ने बुधवार को सीएनएन से कहा कि वह लोगों को घर में रहने के लिए डराने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने और जांच की संख्या बढ़ाने एवं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
झा ने कहा, ‘यदि कोई मामलों में बड़ी गिरावट की उम्मीद कर रहा है, तो वह निश्चित ही ख्याली पुलाव पका रहा है। यदि आगामी तीन महीने तक कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना सामने आ रहे नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होती है, तो भी सितंबर तक दो लाख लोगों की मौत होने की आशंका है और यह निश्चित ही भयावह है।
विज्ञापन
झा ने कहा कि उन्होंने गर्मी के मौसम में हालात सुधरने की उम्मीद की थी, लेकिन इसके विपरीत गर्मियों में भी संख्या बढ़ रही है। कोरोना वायरस संक्रमण और इससे हुई मौत की संख्या के मामले में अमेरिका विश्व में सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है।