फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus in USA Indian originated doctor father daughter dies in New Jersey of America due to corona pandemic

कोरोना वायरस: अमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय मूल के डॉक्टर पिता-पुत्री की मौत, गवर्नर ने जताया दुख

Fri, 08 May 2020 03:00 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 May 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in USA Indian originated doctor father daughter dies in New Jersey of America due to corona pandemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

अमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय मूल के एक पिता-पुत्री की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गई। दोनों ही पेशे से डॉक्टर थे। गवर्नर फिल मर्फी ने उनकी मौत पर दुख जताते हुए कहा कि दोनों ने ही अपना जीवन लोगों की सेवा में बिताया।

विज्ञापन


न्यू जर्सी के 78 वर्षीय सत्येंद्र देव खन्ना एक सर्जन होने के साथ ही साथ कई अस्पतालों में सर्जरी प्रमुख के तौर पर भी सेवा दे चुके हैं। वहीं उनकी 43 वर्षीय बेटी प्रिया खन्ना आंतरिक चिकित्सा और नेफ्रोलॉजी की विशेषज्ञ थी। वह यूनियन हॉस्पिटल में चीफ ऑफ रेजीडेंट्स थीं, जो कि अब आरडब्ल्यूजे बार्नाबास हेल्थ का हिस्सा है।
विज्ञापन


न्यू जर्सी के गवर्नर ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि डॉक्टर सत्येंद्र देव खन्ना और डॉ प्रिया खन्ना पिता-पुत्री थे। दोनों ने ही अपना जीवन दूसरों की मदद करते हुए बिताया। यह एक ऐसा परिवार था जो स्वास्थ्य और उपचार क्षेत्र के प्रति समर्पित था। हमारे शब्द हमारी संवेदनाओं को प्रकट नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की मौत क्लारा मास मेडिकल सेंटर में हो गई। सत्येन्द्र की पत्नी कमलेश खन्ना भी बाल रोग चिकित्सक हैं। उनकी दो और बेटियां, सुगंधा खन्ना फिजिशियन है और अनीशा खन्ना अपनी मां की तरह ही बाल रोग विशेषज्ञ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed